क्रांति ग्राम चानन बिंदटोली में कैसे बनेगा आधुनिक भारत विषय पर गोष्ठी आयोजित

क्रांति ग्राम चानन बिंदटोली में कैसे बनेगा आधुनिक भारत विषय पर गोष्ठी आयोजित

सिटी रिपोर्टर| बीहट नव वर्ष के मौके पर संस्कृत उच्च विद्यालय,बरियाही क्रांति ग्राम चानन बिंदटोली में एक वनभोज कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता उमेश पटेल एवं संचालन फुलेना पासवान ने किया। विषय प्रवेश आयोजक केदारनाथ भास्कर ने किया। इस कार्यक्रम का विषय कैसे बनेगा आधुनिक भारत पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा। नव भारत निर्माण के मूल में विशेष रूप से शिक्षा, एकता, वैचारिक मजबूती, आपसी सौहार्द, अपने संवैधानिक अधिकारों को जानना, नशा का विरोध, ऊंच-नीच का विरोध, अंधविश्वास से मुक्ति, पाखंडवाद से मुक्ति आदि बातों की विस्तार से चर्चा की गयी। सैकड़ों महिला -पुरुष, बुजुर्ग, नौजवानों ने एक जुट होकर इन बातों के समर्थन में नारे को बुलंद किया। मौके पर राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, संजीव फिरोज, अशोक पासवान, रामू ठाकुर, संजीव कुमार उर्फ सन्नी, वरुण पंडित, अनिल कुमार यादव, धनशेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे। सिटी रिपोर्टर| बीहट नव वर्ष के मौके पर संस्कृत उच्च विद्यालय,बरियाही क्रांति ग्राम चानन बिंदटोली में एक वनभोज कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता उमेश पटेल एवं संचालन फुलेना पासवान ने किया। विषय प्रवेश आयोजक केदारनाथ भास्कर ने किया। इस कार्यक्रम का विषय कैसे बनेगा आधुनिक भारत पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा। नव भारत निर्माण के मूल में विशेष रूप से शिक्षा, एकता, वैचारिक मजबूती, आपसी सौहार्द, अपने संवैधानिक अधिकारों को जानना, नशा का विरोध, ऊंच-नीच का विरोध, अंधविश्वास से मुक्ति, पाखंडवाद से मुक्ति आदि बातों की विस्तार से चर्चा की गयी। सैकड़ों महिला -पुरुष, बुजुर्ग, नौजवानों ने एक जुट होकर इन बातों के समर्थन में नारे को बुलंद किया। मौके पर राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, संजीव फिरोज, अशोक पासवान, रामू ठाकुर, संजीव कुमार उर्फ सन्नी, वरुण पंडित, अनिल कुमार यादव, धनशेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *