मरौना में रात्रि वाहन चेकिंग अभियान:आने जाने वाली गड़ियों की जांच की गई, एसपी के निर्देश पर पुलिस अलर्ट

मरौना में रात्रि वाहन चेकिंग अभियान:आने जाने वाली गड़ियों की जांच की गई, एसपी के निर्देश पर पुलिस अलर्ट

सुपौल पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस के निर्देश पर मरौना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 8 बजे से वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान अपराधों और अपराधियों पर नियंत्रण रखने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जा रहा है। इस दौरान मरौना थानाध्यक्ष रेमन भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की गहन जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रेमन भास्कर ने बताया कि वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस अभियान से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। सुपौल पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस के निर्देश पर मरौना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 8 बजे से वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान अपराधों और अपराधियों पर नियंत्रण रखने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जा रहा है। इस दौरान मरौना थानाध्यक्ष रेमन भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की गहन जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रेमन भास्कर ने बताया कि वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस अभियान से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *