डिप्टी सीएम ने प्रेमा कटियार की प्रतिमा का किया अनावरण:केशव प्रसाद ने कहा- मजबूत लोकतंत्र के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक

डिप्टी सीएम ने प्रेमा कटियार की प्रतिमा का किया अनावरण:केशव प्रसाद ने कहा- मजबूत लोकतंत्र के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक

पूर्व विधायक विनोद कटियार के जन्मदिवस समारोह में की शिरकत प्रेमा कटियार की प्रतिमा का अनावरण, जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर देहात के पुखरायां स्थित प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार की माता स्वर्गीय प्रेमा कटियार की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। समारोह में दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत को उपमुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षा क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की और राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी। इस कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके साथ ही जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *