फतेहपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना:30 लाख के जेवर-नकदी लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

फतेहपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना:30 लाख के जेवर-नकदी लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में निबहरा–मसवानी पक्का तालाब मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती जेवरात समेत करीब 30 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता शबीना बानो पत्नी सरवर सलमानी, निवासी निबहरा मसवानी पक्का तालाब, ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 29 दिसंबर 2025 को अपने गांव कन्थुआ, थाना सिराथू में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उनका घर बंद था। तड़के घर में घुसे चोर पीड़िता के अनुसार, 1 जनवरी की सुबह करीब 3:25 बजे से 5:07 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर चोरी की। चोर अलमारी और अन्य स्थानों में रखे सभी जेवरात और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। करोड़ों की कीमत के जेवरात चोरी चोरी गए सामान में पूरा सोने का सेट, सोने का चोकर और हार, सोने की अंगूठियां, झुमकी, सोने के कंगन, चांदी का रानी सेट, चांदी की तोड़िया और पायल, सोने के बिस्किट, एक लाख रुपए नकद शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। सीसीटीवी के आधार पर जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने सदर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई में देरी की जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। नए साल के पहले ही दिन हुई इस बड़ी चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *