वाराणसी के चौक थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मणिकर्णिका द्वारा पर एक युवक ने दरोगा अभिषेक त्रिपाठी को थप्पड़ जड़ दिया। फिलहाल पुलिसकर्मी उसे लेकर चौक थाने ले आए जहां उसने पाना हिमांशु श्रीवास्तव बताया और अपने पार्षद पिता का रौब दिखाना शुरू किया। जानकारी के अनुसार उसके पिता बृजेश श्रीवास्तव हुकुलगंज से भाजपा पार्षद हैं । फिलहाल पुलिस दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। मणिकर्णिका द्वार से हटा रहे थे भीड़ दरोगा अभिषेक त्रिपाठी ने बताया – नव वर्ष पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा जारी डाइवर्जन के मद्देनजर पर भीड़ और यातायात सुचारू संचालन की ड्यूटी में लगा था । उसी दौरान पता चला कि मणिकर्णिका गली सत्य बाबा आश्रम।मार्ग चौक है। उसे सगी करने पहुंचा और भीड़ को डायवर्ट करने लगे । उसी दौरान तीन युवक एक बाइक से मणिकर्णिका घाट की तरफ से वहां पहुंचे और कहा कि हमे जाने दें । इसपर हमने।कहा थोड़ा देर रुकिए भीड़ छट जाने दें। जड़ दिया थप्पड़ पीड़ित दरोगा ने बताया – युवक उसके बाद भी नहीं रुका और बोला कि आप हमें कैसे रोक सकते हैं। हम पार्षद के बेटे हैं । तो हमने कहा ठीक है और उसे पीछे कर दिया। इसपर अचानक से उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। मैं सम्भल पाता इसके पहले स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी फिर मैने उसे पकड़कर सईद में किया और भीड़ से बचाया। इतनी देर में उसके सहयोगी घाट की तरफ भागे क्योंकि ये लोग किसी के दाह संस्कार में आए थे। आरोपी की भगाने की कोशिश दरोगा अभिषेक ने बताया – कुछ ही देर में 40 से 50 लोग वहां पहुंच गए और लोगों से उलझ गए और उक्त युवक को वहां से भगाने की कोशिश करने लगे । इसपर मैने अपने थाना प्रभारी को अवगत करवाकर किसी तरह उसे लेकर थाने आया । यहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा इस समय चौक थाने पर भाजपा पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित दरोगा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा गया।


