शेखपुरा में मामूली विवाद पर दो पक्षों में झड़प:खूब चले लाठी-डंडों, मारपीट8 लोग घायल; पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

शेखपुरा में मामूली विवाद पर दो पक्षों में झड़प:खूब चले लाठी-डंडों, मारपीट8 लोग घायल; पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

शेखपुरा के कमासी गांव में गुरुवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष से मनोज कुमार और उनके भतीजे निक्कू कुमार शामिल हैं। दूसरे पक्ष से मोहम्मद अमजद, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद अजमत, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद इमरान जख्मी हुए हैं। घायल मोहम्मद अमजद ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब मोहम्मद इमरान की बाइक कमासी गांव से बाजार जाते समय एक युवक से हल्की सी टकरा गई। इसी बात पर मोहम्मद इमरान के साथ मारपीट की गई। पूर्व विधायक अस्पताल पहुंचे,शांति बनाए रखने की अपील की घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना के बाद एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पूर्व विधायक विजय सम्राट भी अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति पुलिस नियंत्रण में है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। शेखपुरा के कमासी गांव में गुरुवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष से मनोज कुमार और उनके भतीजे निक्कू कुमार शामिल हैं। दूसरे पक्ष से मोहम्मद अमजद, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद अजमत, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद इमरान जख्मी हुए हैं। घायल मोहम्मद अमजद ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब मोहम्मद इमरान की बाइक कमासी गांव से बाजार जाते समय एक युवक से हल्की सी टकरा गई। इसी बात पर मोहम्मद इमरान के साथ मारपीट की गई। पूर्व विधायक अस्पताल पहुंचे,शांति बनाए रखने की अपील की घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना के बाद एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पूर्व विधायक विजय सम्राट भी अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति पुलिस नियंत्रण में है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *