नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बीघा केना गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को तत्काल निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले निवासी शिव पूजन प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घायलों में करन कुमार, आकाश कुमार, शिवम कुमार और विक्रम कुमार शामिल हैं। मुफस्सिल पुलिस के अनुसार, दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई थी, जिसमें कुल पांच लोग घायल हुए थे। अस्पताल लाए जाने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार घायलों का इलाज जारी है। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बीघा केना गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को तत्काल निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले निवासी शिव पूजन प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घायलों में करन कुमार, आकाश कुमार, शिवम कुमार और विक्रम कुमार शामिल हैं। मुफस्सिल पुलिस के अनुसार, दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई थी, जिसमें कुल पांच लोग घायल हुए थे। अस्पताल लाए जाने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार घायलों का इलाज जारी है। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


