बेली अस्पताल की पैथालाॅजी में एक और हाइटेक मशीन:प्रयागराज में CMS डॉ. भावना शर्मा ने फीता काट शुरू कराया मशीन का संचालन

बेली अस्पताल की पैथालाॅजी में एक और हाइटेक मशीन:प्रयागराज में CMS डॉ. भावना शर्मा ने फीता काट शुरू कराया मशीन का संचालन

आज नए वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) में एक अत्याधुनिक मशीन (5 पार्ट सीबीसी) लगाई गई। इस अस्पताल की पैथालॉजी में अब एक और हाइटेक मशीन आ गई है। पहले इस अस्पताल में सीबीसी 3 पार्ट मशीन से जांच होती थी लेकिन अब सरकार द्वारा मशीनों को अपडेट करते हुए 5 पार्ट सीबीसी मशीन उपलब्ध कराई गई है । जिससे मरीजों को डिफरेंशियल काउंट, न्यूट्रोफिल ल्यूकोप्लास्ट, बसोफिल ,स्नोफिल इत्यादि की रिपोर्ट भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। इस मशीन का उद्घाटन तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा, आने वाले समय में यह मशीन मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक होगी और यह मशीन नव वर्ष पर मरीजों को सरकार के द्वारा एक उपहार है। इससे आसानी से कम समय में अच्छी जांचें हो सकेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *