नए साल में बिहार के खिलाड़ियों को कई सौगात मिलने वाली है। सात निश्चय योजना- 3 के तहत राजधानी पटना में एक मॉडर्न स्पोर्ट्स सिटी की स्थापना की जाएगी। राज्यभर के सभी जिलों में क्षेत्र-विशेष लोकप्रिय खेलों के अनुरूप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को हाई लेवल ट्रेनिंग उपलब्ध हो सके। इस साल 2026 में राज्य में 64 एकलव्य खेल केंद्र शुरू किया जाएगा, ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। BPSC, BTSC, BSSC के माध्यम से खेल विभाग करेगा नियुक्ति खेल छात्रवृत्ति योजना में प्रेरणा, उत्थान और उत्कर्ष श्रेणियों के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही खेल विभाग के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार टेक्निकल सर्विसेज़ कमीशन (BTSC) और बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) के माध्यम से बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे खेल प्रशासन और प्रशिक्षण प्रणाली और अधिक सशक्त होगी। 2025 में बिहार ने किया कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन बिहार ने 2025 के दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स, हीरो एशिया कप (मेन्स हॉकी), एशियाई रग्बी सेवेंस अंडर 20 और ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया था। इसी वर्ष राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शुभारंभ और MNREGA के अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से 257 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों के निर्माण पूरे हुए। भारत के सबसे बड़े टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम के तहत 34,000 विद्यालयों में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों को खेल से जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूलों का विस्तार करते हुए 23 खेल विधाओं में 60 से अधिक विद्यालय स्थापित किए गए। नए साल में बिहार के खिलाड़ियों को कई सौगात मिलने वाली है। सात निश्चय योजना- 3 के तहत राजधानी पटना में एक मॉडर्न स्पोर्ट्स सिटी की स्थापना की जाएगी। राज्यभर के सभी जिलों में क्षेत्र-विशेष लोकप्रिय खेलों के अनुरूप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को हाई लेवल ट्रेनिंग उपलब्ध हो सके। इस साल 2026 में राज्य में 64 एकलव्य खेल केंद्र शुरू किया जाएगा, ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। BPSC, BTSC, BSSC के माध्यम से खेल विभाग करेगा नियुक्ति खेल छात्रवृत्ति योजना में प्रेरणा, उत्थान और उत्कर्ष श्रेणियों के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही खेल विभाग के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार टेक्निकल सर्विसेज़ कमीशन (BTSC) और बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) के माध्यम से बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे खेल प्रशासन और प्रशिक्षण प्रणाली और अधिक सशक्त होगी। 2025 में बिहार ने किया कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन बिहार ने 2025 के दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स, हीरो एशिया कप (मेन्स हॉकी), एशियाई रग्बी सेवेंस अंडर 20 और ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया था। इसी वर्ष राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शुभारंभ और MNREGA के अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से 257 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों के निर्माण पूरे हुए। भारत के सबसे बड़े टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम के तहत 34,000 विद्यालयों में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों को खेल से जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूलों का विस्तार करते हुए 23 खेल विधाओं में 60 से अधिक विद्यालय स्थापित किए गए।


