बाइक ठेला गाड़ी से टकराई, युवक घायल:कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचाया, पेटलावद के पम्पावती नदी पुल पर हादसा

बाइक ठेला गाड़ी से टकराई, युवक घायल:कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचाया, पेटलावद के पम्पावती नदी पुल पर हादसा

पेटलावद के पम्पावती नदी पुल पर गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक एक ठेला गाड़ी से टकरा गई। हादसे में ​​​घायल ​बैगनबर्डी निवासी शंकर घायल हो गए। तभी वहां से कांग्रेस नेता भरत मुलेवा और जावेद लोधी अपनी कार से वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर खून से लथपथ शंकर को देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। बिना समय गंवाए दोनों ने घायल को अपनी ही कार में बैठाया और सीधे सिविल अस्पताल ले गए। नेताओं की इस फुर्ती की वजह से घायल को सही समय पर इलाज मिल सका। जानकारी के मुताबिक, शंकर अपने दोस्त भेरू जवरा गामड़ के साथ बाइक से जा रहे थे। हादसे में शंकर उछलकर सड़क पर जा गिरे और उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचाने के बाद भरत मुलेवा ने तुरंत गांव के सरपंच को फोन कर हादसे की खबर दी ताकि परिवार वाले अस्पताल पहुंच सकें। समय पर इलाज से बची जान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने शंकर का प्राथमिक इलाज किया और बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। कांग्रेस नेता भरत मुलेवा ने कहा कि किसी की जान बचाना हमारा सबसे पहला कर्तव्य है और हादसे के वक्त घायल को अस्पताल पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता थी। समय पर मदद मिलने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और शंकर की स्थिति अब स्थिर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *