सहरसा में 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म:बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती; पुलिस ने 2 घंटे में किया अरेस्ट

सहरसा में 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म:बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती; पुलिस ने 2 घंटे में किया अरेस्ट

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज होने के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां रेलवे रैक पॉइंट के पास करती है झाड़ू-पोछा का काम पीड़िता एक रिक्शा चालक की बेटी है और उसका परिवार सहरसा सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। उसकी मां शहर के रेलवे रैक पॉइंट के पास मोहन नामक व्यक्ति के घर पर झाड़ू-पोछा का काम करती है, जबकि पिता मधेपुरा में रिक्शा चलाते हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला पप्पू अपने साथ ले गया घटना मंगलवार दोपहर की है, जब पीड़िता की मां उसे काम पर अपने साथ लेकर गई थी। इसी दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पप्पू मल्लिक नामक युवक ने ठंड से बचाव के लिए अलाव ताप रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी पप्पू मलिक मौके से फरार हो गया। शुरुआत में कुछ लोगों ने लोक-लज्जा का हवाला देते हुए मामले को पुलिस तक न ले जाने की सलाह दी थी, जिसके कारण पीड़िता की मां ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई। पीड़िता की मां ने महिला थाने में दर्ज कराई एफआईआर गुरुवार दोपहर को पीड़िता की मां ने महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर आरोपी पप्पू मलिक को शहर के पशुपालन कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इशारा करके बुलाया,आग के पास बैठने का कहा मां के साथ घर से जब काम पर पहुंची तो बहुत ठंड थी और रेलवे रैक पॉइंट के किनारे आग के समीप बैठे युवक पप्पू मल्लिक ने इशारा करके बुलाया और बोला ठंड लग रहा है। बैठ जाओ इसके बाद वह कुछ देर बाद मुझे झोपडी में लेकर चला गया और फिर मेरे कपडे उतार कर गंदी हरकत शुरू कर दिया। जब मैंने शोर मचाने के लिए आवाज लगायी तो मुंह मे कपड़े देकर मेरे साथ दुष्कर्म कर दिया। वहां से निकली तो मेरे पेट के नीचे काफी दर्द कर रहा था और मैं रोती रोती मां के पास पहुंची और माँ को घटना की जानकारी दी। हम लोगों को कहा गया मामला सुलझा लिया जाएगा बीते 10 साल से रेलवे रेट पॉइंट के समीप मोहन दास के घर मे आकर झाड़ू पोछा का काम किया करती हूं। रोज के तरह मंगलवार को 10 साल के बेटी को लेकर काम पर आयी थी। मैं काम करने के लिए घर में अंदर चली गई। मेरी बेटी दरवाजे पर बैठी हुई थी उसके बाद धीरे-धीरे कब वहां से निकलकर रेलवे लाइन क्रास करके उसे युवक के पास कब चली गई मुझे पता भी नहीं चला। जब वो रोती हुई लौटी तब मुझे जानकारी मिली। घर आकर पति का सारी बात बताई, लोक लज्जा का डर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे काम करने के लिए आए थे और 2 बजे की घटना है। इसको लेकर पहले तो हम लोगों को कहा गया कि मामला सुलझा लिया जाएगा। लेकिन आरोपी अपने घर से फरार था। हम लोग घर चले गए और पति के आने के बाद सारी बात पति को बताई। बुधवार को लोक लज्जा की वजह से हमने इस बात को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन गुरुवार दोपहर हम लोग थाना पहुंचकर इसकी शिकायत महिला थाने में की है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी की शादी हो गई है। और छोटी बेटी मिडिल स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है। महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी बोलीं… गुरुवार की दोपहर मामला सामने आने के साथ ही एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज किया गया। आज 2 घंटे में ही आरोपी पप्पू मल्लिक को गिरफ्तार किया गया। नाबालिक लड़की का मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज होने के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां रेलवे रैक पॉइंट के पास करती है झाड़ू-पोछा का काम पीड़िता एक रिक्शा चालक की बेटी है और उसका परिवार सहरसा सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। उसकी मां शहर के रेलवे रैक पॉइंट के पास मोहन नामक व्यक्ति के घर पर झाड़ू-पोछा का काम करती है, जबकि पिता मधेपुरा में रिक्शा चलाते हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला पप्पू अपने साथ ले गया घटना मंगलवार दोपहर की है, जब पीड़िता की मां उसे काम पर अपने साथ लेकर गई थी। इसी दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पप्पू मल्लिक नामक युवक ने ठंड से बचाव के लिए अलाव ताप रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी पप्पू मलिक मौके से फरार हो गया। शुरुआत में कुछ लोगों ने लोक-लज्जा का हवाला देते हुए मामले को पुलिस तक न ले जाने की सलाह दी थी, जिसके कारण पीड़िता की मां ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई। पीड़िता की मां ने महिला थाने में दर्ज कराई एफआईआर गुरुवार दोपहर को पीड़िता की मां ने महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर आरोपी पप्पू मलिक को शहर के पशुपालन कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इशारा करके बुलाया,आग के पास बैठने का कहा मां के साथ घर से जब काम पर पहुंची तो बहुत ठंड थी और रेलवे रैक पॉइंट के किनारे आग के समीप बैठे युवक पप्पू मल्लिक ने इशारा करके बुलाया और बोला ठंड लग रहा है। बैठ जाओ इसके बाद वह कुछ देर बाद मुझे झोपडी में लेकर चला गया और फिर मेरे कपडे उतार कर गंदी हरकत शुरू कर दिया। जब मैंने शोर मचाने के लिए आवाज लगायी तो मुंह मे कपड़े देकर मेरे साथ दुष्कर्म कर दिया। वहां से निकली तो मेरे पेट के नीचे काफी दर्द कर रहा था और मैं रोती रोती मां के पास पहुंची और माँ को घटना की जानकारी दी। हम लोगों को कहा गया मामला सुलझा लिया जाएगा बीते 10 साल से रेलवे रेट पॉइंट के समीप मोहन दास के घर मे आकर झाड़ू पोछा का काम किया करती हूं। रोज के तरह मंगलवार को 10 साल के बेटी को लेकर काम पर आयी थी। मैं काम करने के लिए घर में अंदर चली गई। मेरी बेटी दरवाजे पर बैठी हुई थी उसके बाद धीरे-धीरे कब वहां से निकलकर रेलवे लाइन क्रास करके उसे युवक के पास कब चली गई मुझे पता भी नहीं चला। जब वो रोती हुई लौटी तब मुझे जानकारी मिली। घर आकर पति का सारी बात बताई, लोक लज्जा का डर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे काम करने के लिए आए थे और 2 बजे की घटना है। इसको लेकर पहले तो हम लोगों को कहा गया कि मामला सुलझा लिया जाएगा। लेकिन आरोपी अपने घर से फरार था। हम लोग घर चले गए और पति के आने के बाद सारी बात पति को बताई। बुधवार को लोक लज्जा की वजह से हमने इस बात को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन गुरुवार दोपहर हम लोग थाना पहुंचकर इसकी शिकायत महिला थाने में की है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी की शादी हो गई है। और छोटी बेटी मिडिल स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है। महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी बोलीं… गुरुवार की दोपहर मामला सामने आने के साथ ही एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज किया गया। आज 2 घंटे में ही आरोपी पप्पू मल्लिक को गिरफ्तार किया गया। नाबालिक लड़की का मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *