बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राबड़ी आवास में तेजप्रताप की एंट्री, 4 गुना तक महंगी होगी जमीन, सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूट

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राबड़ी आवास में तेजप्रताप की एंट्री, 4 गुना तक महंगी होगी जमीन, सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूट

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। तेजप्रताप यादव आज गुरुवार को राबड़ी आवास पहुंचे। दरअसल आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का जन्मदिन है। ​​​​​​चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 7 महीने बाद राबड़ी आवास में तेजप्रताप की एंट्री पार्टी-परिवार से निकाले जाने के 7 महीने बाद तेजप्रताप यादव आज गुरुवार को राबड़ी आवास पहुंचे। दरअसल आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का जन्मदिन है। लालू यादव दिल्ली गए हैं और तेजस्वी अपनी फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं। ऐसे में तेजप्रताप यादव केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे और मां का बर्थ-डे मनाया। पूरी खबर पढ़ें 2. न्यू ईयर–पटना के महावीर मंदिर पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु नए साल के पहले दिन पटना समेत बिहार के मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ दिख रही है। राजधानी के महावीर मंदिर में 2 किलोमीटर लंबी लाइन है। सुबह 5 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे। 3 बजे तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इधर, पटना के इस्कॉन मंदिर को 8 टन फूलों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। पूरी खबर पढ़ें 3. घर से 50 मीटर दूर किसान की गला रेतकर हत्या औरंगाबाद में नए साल के पहले दिन तड़के एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान की लाश उसके घर से मात्र 50 मीटर दूर मिली। मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे को किसी ने कॉल करके बुलाया था, उन लोगों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पिता के आरोपों के बाद जांच पड़ताल में जुट गई। पूरी खबर पढ़ें 4. नए साल में 4 गुना तक महंगी होगी जमीन नए साल में बिहार में जमीन की कीमत 4 गुना तक बढ़ने वाली है। मतलब जिस जमीन की कीमत अभी 10 लाख रुपए है, वह नए रेट के बाद 40 लाख रुपए तक हो सकती है। सरकार ग्रामीण इलाकों में 12 साल तो शहरी इलाकों में 9 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने वाली है। पूरी खबर पढ़ें 5. सीएम नीतीश अपने बेटे के साथ पहुंचे अपने गांव नए साल पर पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह नीतीश कुमार उन्हें अपने साथ लेकर नालंदा पहुंचे। अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में मुख्यमंत्री ने मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ें 6. पूर्णिया में 5 महीने की प्रेग्नेंट महिला की हत्या, शव बरामद पूर्णिया के अकबरपुर में 5 महीने की गर्भवती महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए लाश को घर से 50 मीटर दूर ले गए और बांस की झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद से पति और सास-ससुर घर छोड़कर फरार है। पूरी खबर पढ़ें 7. डिप्टी CM बोले- शिकायत पर लालू की जमीनों की जांच होगी बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो पर निशाना साधा है। पटना के कौटिल्य नगर में बन नए आवास को लेकर कहा कि भ्रष्ट लालू यादव को जहां-जहां जाइएगा वहां-वहां पाएगा। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि आवेदन आया तो जमीन की जांच होगी। पूरी खबर पढ़ें 8. चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा किशनगंज में धार्मिक आयोजन के दौरान कानून हाथ में लेने की एक निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई है। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पुराने मार्केट मैदान में आयोजित खाटू श्याम यज्ञ के दौरान चोरी के आरोप में एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूट, 2 गिरफ्तार पटना जंक्शन पर सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूट हुई है। पुलिस बनकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना 29 दिसंबर की है। इस संबंध में कारोबारी धीरज कुमार ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद रेल पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों के पास से 19 लाख कैश भी बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 10. निर्माणाधीन पुल के गड्डे से मिला युवक का शव औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में देवी कांडी गांव के समीप उत्तर कोयल नहर मार्ग की है। मृतक की पहचान देवी कांडी गांव के रहने वाले 41 साल के रोशन कुमार सिंह के रूप में की गई। पूरी खबर पढ़ें 11. साल भर में सिर्फ 68 हजार बढ़ी नीतीश की कमाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। दोनों डिप्टी सीएम (सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा) नीतीश कुमार से अमीर हैं। विजय सिन्हा की संपत्ति तो उनसे 6 गुना अधिक है। कैबिनेट में 3 मंत्रियों को छोड़ सभी मुख्यमंत्री नीतीश से ज्यादा अमीर हैं। पूरी खबर पढ़े 12. बिहारशरीफ को मिली 2 पिंक बसों की सौगात नए साल के पहले दिन नालंदा की महिला यात्रियों के लिए नई सौगात के रूप में दो पिंक सिटी बसों का परिचालन शुरू किया गया। बिहार शरीफ के सरकारी बस स्टैंड से परिवहन सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह केवल नालंदा के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। पूरी खबर पढ़ें 13. 2026 में नीतीश सरकार देगी 2.64 लाख नौकरियां 1 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार देने के वादे के साथ 10वीं बार CM बने नीतीश कुमार अपने मिशन में जुटे हैं। नई सरकार बनने के बाद के एक माह के अंदर रोजगार को लेकर 3 बड़ी बैठकें हुईं। सूत्रों के मुताबिक, नए साल में सरकार 2.64 लाख युवाओं को जॉब देने जा रही है। सबसे अधिक भर्ती शिक्षा, गृह और स्वास्थ्य विभाग में होगी। 1,42,041 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. न्यू ईयर पर स्टेरॉयड वाले 50 हजार मुर्गों की डील 50 ग्राम का चूजा 21 दिनों में ढाई किलो का हो जाएगा। देखकर कोई नहीं समझ पाएगा कि दवा से तैयार किया गया है। मार्केट में ऐसी-ऐसी दवाएं है, जो चूजा को फुलाकर बड़ा कर देती हैं। पोल्ट्री फार्म खोलिए, माल कमाइए। आम लोगों के सेहत की चिंता मत कीजिए, खाने वालों को दबाकर खाने दीजिए। डिमांड बढ़ेगी तो अपना धंधा भी चलता रहेगा। यह दावा पोल्ट्री फार्म में स्टेरॉयड से मुर्गा तैयार करने वाले एजेंट्स कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी 38 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन ठंड लोगों को परेशान करेगी। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। सड़कों, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर साफ दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। तेजप्रताप यादव आज गुरुवार को राबड़ी आवास पहुंचे। दरअसल आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का जन्मदिन है। ​​​​​​चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 7 महीने बाद राबड़ी आवास में तेजप्रताप की एंट्री पार्टी-परिवार से निकाले जाने के 7 महीने बाद तेजप्रताप यादव आज गुरुवार को राबड़ी आवास पहुंचे। दरअसल आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का जन्मदिन है। लालू यादव दिल्ली गए हैं और तेजस्वी अपनी फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं। ऐसे में तेजप्रताप यादव केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे और मां का बर्थ-डे मनाया। पूरी खबर पढ़ें 2. न्यू ईयर–पटना के महावीर मंदिर पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु नए साल के पहले दिन पटना समेत बिहार के मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ दिख रही है। राजधानी के महावीर मंदिर में 2 किलोमीटर लंबी लाइन है। सुबह 5 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे। 3 बजे तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इधर, पटना के इस्कॉन मंदिर को 8 टन फूलों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। पूरी खबर पढ़ें 3. घर से 50 मीटर दूर किसान की गला रेतकर हत्या औरंगाबाद में नए साल के पहले दिन तड़के एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान की लाश उसके घर से मात्र 50 मीटर दूर मिली। मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे को किसी ने कॉल करके बुलाया था, उन लोगों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पिता के आरोपों के बाद जांच पड़ताल में जुट गई। पूरी खबर पढ़ें 4. नए साल में 4 गुना तक महंगी होगी जमीन नए साल में बिहार में जमीन की कीमत 4 गुना तक बढ़ने वाली है। मतलब जिस जमीन की कीमत अभी 10 लाख रुपए है, वह नए रेट के बाद 40 लाख रुपए तक हो सकती है। सरकार ग्रामीण इलाकों में 12 साल तो शहरी इलाकों में 9 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने वाली है। पूरी खबर पढ़ें 5. सीएम नीतीश अपने बेटे के साथ पहुंचे अपने गांव नए साल पर पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह नीतीश कुमार उन्हें अपने साथ लेकर नालंदा पहुंचे। अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में मुख्यमंत्री ने मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ें 6. पूर्णिया में 5 महीने की प्रेग्नेंट महिला की हत्या, शव बरामद पूर्णिया के अकबरपुर में 5 महीने की गर्भवती महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए लाश को घर से 50 मीटर दूर ले गए और बांस की झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद से पति और सास-ससुर घर छोड़कर फरार है। पूरी खबर पढ़ें 7. डिप्टी CM बोले- शिकायत पर लालू की जमीनों की जांच होगी बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो पर निशाना साधा है। पटना के कौटिल्य नगर में बन नए आवास को लेकर कहा कि भ्रष्ट लालू यादव को जहां-जहां जाइएगा वहां-वहां पाएगा। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि आवेदन आया तो जमीन की जांच होगी। पूरी खबर पढ़ें 8. चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा किशनगंज में धार्मिक आयोजन के दौरान कानून हाथ में लेने की एक निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई है। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पुराने मार्केट मैदान में आयोजित खाटू श्याम यज्ञ के दौरान चोरी के आरोप में एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूट, 2 गिरफ्तार पटना जंक्शन पर सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूट हुई है। पुलिस बनकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना 29 दिसंबर की है। इस संबंध में कारोबारी धीरज कुमार ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद रेल पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों के पास से 19 लाख कैश भी बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 10. निर्माणाधीन पुल के गड्डे से मिला युवक का शव औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में देवी कांडी गांव के समीप उत्तर कोयल नहर मार्ग की है। मृतक की पहचान देवी कांडी गांव के रहने वाले 41 साल के रोशन कुमार सिंह के रूप में की गई। पूरी खबर पढ़ें 11. साल भर में सिर्फ 68 हजार बढ़ी नीतीश की कमाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। दोनों डिप्टी सीएम (सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा) नीतीश कुमार से अमीर हैं। विजय सिन्हा की संपत्ति तो उनसे 6 गुना अधिक है। कैबिनेट में 3 मंत्रियों को छोड़ सभी मुख्यमंत्री नीतीश से ज्यादा अमीर हैं। पूरी खबर पढ़े 12. बिहारशरीफ को मिली 2 पिंक बसों की सौगात नए साल के पहले दिन नालंदा की महिला यात्रियों के लिए नई सौगात के रूप में दो पिंक सिटी बसों का परिचालन शुरू किया गया। बिहार शरीफ के सरकारी बस स्टैंड से परिवहन सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह केवल नालंदा के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। पूरी खबर पढ़ें 13. 2026 में नीतीश सरकार देगी 2.64 लाख नौकरियां 1 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार देने के वादे के साथ 10वीं बार CM बने नीतीश कुमार अपने मिशन में जुटे हैं। नई सरकार बनने के बाद के एक माह के अंदर रोजगार को लेकर 3 बड़ी बैठकें हुईं। सूत्रों के मुताबिक, नए साल में सरकार 2.64 लाख युवाओं को जॉब देने जा रही है। सबसे अधिक भर्ती शिक्षा, गृह और स्वास्थ्य विभाग में होगी। 1,42,041 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. न्यू ईयर पर स्टेरॉयड वाले 50 हजार मुर्गों की डील 50 ग्राम का चूजा 21 दिनों में ढाई किलो का हो जाएगा। देखकर कोई नहीं समझ पाएगा कि दवा से तैयार किया गया है। मार्केट में ऐसी-ऐसी दवाएं है, जो चूजा को फुलाकर बड़ा कर देती हैं। पोल्ट्री फार्म खोलिए, माल कमाइए। आम लोगों के सेहत की चिंता मत कीजिए, खाने वालों को दबाकर खाने दीजिए। डिमांड बढ़ेगी तो अपना धंधा भी चलता रहेगा। यह दावा पोल्ट्री फार्म में स्टेरॉयड से मुर्गा तैयार करने वाले एजेंट्स कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी 38 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन ठंड लोगों को परेशान करेगी। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। सड़कों, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर साफ दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *