29 साल की एक्ट्रेस पर आया अरबपति का दिल; मां से बोला- पैसे ले लो, बेटी को भेज दो

29 साल की एक्ट्रेस पर आया अरबपति का दिल; मां से बोला- पैसे ले लो, बेटी को भेज दो

Malaysian Actress Amy Nur Tinie: ग्लैमर की दुनिया में हमेशा लोग ऐशो-आराम की लाइफ के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं, लेकिन मलेशिया की एक फेमस एक्ट्रेस ने ईमानदारी और स्वाभिमान की एक नई मिसाल पेश की है। 29 वर्षीय पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस एमी नूर टिनी (Amy Nur Tinie) ने खुलासा कर बताया की कैसे उन्होंने एक रसूखदार शख्स की ‘तीसरी पत्नी’ बनने के बदले मिल रहे करोड़ों के ऑफर को ठोकर मार दिया।

एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी

एमी नूर टिनी ने अपने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि एक ‘VVIP’ने उन्हें अपनी तीसरी पत्नी बनने का प्रस्ताव दिया था। इस शादी के बदले एमी को जो सुख-सुविधाएं देने का वादा किया गया था, वे किसी का भी सिर चकरा सकती हैं। बता दें, उन्हें एक आलीशान बंगला, एक लग्जरी कार, 10 एकड़ (करीब 40,000 वर्ग मीटर) जमीन और हर महीने करीब 11 लाख रुपये का भत्ता देने की पेशकश की गई थी, लेकिन एमी ने बताया कि ये घटना करीब 2019 की है, जब वो सिर्फ 23 साल की थीं और ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए स्पॉन्सरशिप की तलाश कर रही थीं।

Malaysian Actress Amy Nur Tinie

इसी दौरान एक मलेशिया में एक सम्मानित व्यक्ति ने उन्हें सपोर्ट करने के बदले शादी की शर्त रखी। एमी के अनुसार, वो व्यक्ति लगभग उनके पिता की उम्र का था। इस लुभावने प्रस्ताव को ठुकराने में एमी की मां ने उनका पूरा सपोर्ट किया। एमी ने आगे बताया कि उनकी मां का फैसला बिल्कुल साफ था। बता दें कि, जब अरबपति ने पैसे का ऑफर दिया और कहा, ‘पैसे लेलो, बेटी को भेज दो’ इस पर उनकी मां ने कहा कि वो अपनी बेटी को किसी कीमत पर बेचने वाली नहीं हैं, ‘मेरी बेटी बिकाऊ नहीं है।’ मां-बेटी ने मिलकर उस रसूखदार शख्स को तुरंत मना कर दिया।

अरबपति ने दिया बड़ा ऑफर

इन सबके बाद जब पॉडकास्ट के दौरान एमी ने अपने होने वाले जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद शेयर की तब उन्होंने कहा कि उनके लिए पैसा सबसे जरूरी चीज नहीं है, बल्कि पार्टनर का जिम्मेदार और आर्थिक रूप से स्थिर होना ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर वो ‘आयरन मैन’ जैसा दिखता है, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर वो दादाजी जैसा दिखता है तो मेरा जवाब ‘ना’ होगा।” इतना ही नहीं, एमी नूर टिनी ने कहा कि वो एक आसान और आरामदायक जिंदगी चुन सकती थीं, लेकिन उन्होंने खुद के पैरों पर खड़ा होना पसंद किया। एमी का ये बेबाक अंदाज और सिद्धांतों पर अडिग रहने का फैसला सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *