नीमच में राजपूत समाज की ओर से आयोजित ‘राजपूत क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026’ का दूसरा संस्करण 1 जनवरी से शुरू हो गया है। यह प्रतियोगिता 4 जनवरी तक चलेगी। आयोजकों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह गुरुवार सुबह हुआ। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, आरआई विक्रम सिंह भदौरिया, हिम्मत सिंह चंद्रावत और कपिल सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन के मुकाबले उद्घाटन सत्र में पहला मुकाबला पुलिस विभाग और एडवोकेट इलेवन टीम के बीच खेला गया। इसमें पुलिस टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद राजपूत 11 और पत्रकार क्रिकेट टीम के बीच दूसरा मैच हुआ, जिसे राजपूत 11 ने जीता। 10 टीमें हिस्सा लेंगी चार दिवसीय इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी टीमों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे ताकि युवाओं का उत्साह बना रहे। समाज में खेलों को मिलेगा बढ़ावा राजपूत समाज के पदाधिकारी बताते हैं कि इस लीग का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इसे लगातार आयोजित किया जाएगा ताकि समाज के खेल प्रतिभाओं को अवसर मिले।


