बिहार–उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित श्रीकलपुर चेक पोस्ट के समीप गंडक नदी से एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय मनर मल्लाह का बेटा झबुलाल मल्लाह (56) के रूप में की गई है। झबुलाल मल्लाह उत्तर प्रदेश के मेहरौना पुल के नजदीक मजदूरी का काम करते थे और प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी काम पर गए थे। लेकिन शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला मृतक के भतीजे ने बताया कि बुधवार शाम जब झबुलाल मल्लाह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह परिजन उनके कार्यस्थल पहुंचे और वहां मौजूद अन्य मजदूरों से पूछताछ की। शौच के लिए गंडक नदी के किनारे गए थे सहकर्मियों ने बताया कि बुधवार शाम काम खत्म होने के बाद झबुलाल मल्लाह शौच के लिए गंडक नदी के किनारे गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। इस जानकारी के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की, जहां कुछ दूरी पर उनका शव गंडक नदी में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला शव मिलने की सूचना पर गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। गुठनी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि गंडक नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। बिहार–उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित श्रीकलपुर चेक पोस्ट के समीप गंडक नदी से एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय मनर मल्लाह का बेटा झबुलाल मल्लाह (56) के रूप में की गई है। झबुलाल मल्लाह उत्तर प्रदेश के मेहरौना पुल के नजदीक मजदूरी का काम करते थे और प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी काम पर गए थे। लेकिन शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला मृतक के भतीजे ने बताया कि बुधवार शाम जब झबुलाल मल्लाह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह परिजन उनके कार्यस्थल पहुंचे और वहां मौजूद अन्य मजदूरों से पूछताछ की। शौच के लिए गंडक नदी के किनारे गए थे सहकर्मियों ने बताया कि बुधवार शाम काम खत्म होने के बाद झबुलाल मल्लाह शौच के लिए गंडक नदी के किनारे गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। इस जानकारी के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की, जहां कुछ दूरी पर उनका शव गंडक नदी में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला शव मिलने की सूचना पर गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। गुठनी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि गंडक नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई।


