खलिहान में रखी 3 बीघा धान की फसल जली:फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

खलिहान में रखी 3 बीघा धान की फसल जली:फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक खलिहान में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों का धान और नेवारी जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। आग से लगभग 3 बीघा का धान और 3 बीघा धान की नेवारी पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि धान की कटाई के बाद नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने फोन पर किसानों को जानकारी दी। जब किसान मौके पर पहुंचे, तब तक खलिहान में रखा धान और नेवारी आग की चपेट में आ चुका था। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़िता मंदिर में पूजा करने गई थी पीड़ित कंचन देवी ने बताया कि नए साल पर मंदिर में पूजा करने गई थी तभी किसी ने बताया कि खलिहान में रखी धान की फसल में आग लग गई है। यह सुनते ही भागे-भागे खलिहान पहुंचे तो देखा कि धान की फसल और पुवाल पुरी तरह से जलकर राख हो गई है। चार किसानों की फसल जलकर राख नारायणपुर निवासी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि खलिहान में चार किसानों की धान की फसल रखी हुई थी। जो लगभग तीन बीघा खेत की थी। पता नहीं कैसे आग लग गई और फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रभावित किसानों में राघवेंद्र शर्मा, उदित राम, शैलेंद्र शर्मा और अलाउद्दीन मियां शामिल हैं, जिन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक खलिहान में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों का धान और नेवारी जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। आग से लगभग 3 बीघा का धान और 3 बीघा धान की नेवारी पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि धान की कटाई के बाद नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने फोन पर किसानों को जानकारी दी। जब किसान मौके पर पहुंचे, तब तक खलिहान में रखा धान और नेवारी आग की चपेट में आ चुका था। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़िता मंदिर में पूजा करने गई थी पीड़ित कंचन देवी ने बताया कि नए साल पर मंदिर में पूजा करने गई थी तभी किसी ने बताया कि खलिहान में रखी धान की फसल में आग लग गई है। यह सुनते ही भागे-भागे खलिहान पहुंचे तो देखा कि धान की फसल और पुवाल पुरी तरह से जलकर राख हो गई है। चार किसानों की फसल जलकर राख नारायणपुर निवासी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि खलिहान में चार किसानों की धान की फसल रखी हुई थी। जो लगभग तीन बीघा खेत की थी। पता नहीं कैसे आग लग गई और फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रभावित किसानों में राघवेंद्र शर्मा, उदित राम, शैलेंद्र शर्मा और अलाउद्दीन मियां शामिल हैं, जिन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *