एमपी में भाजपा नेता के भानजे ने रेप का आरोप

एमपी में भाजपा नेता के भानजे ने रेप का आरोप

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी भाजपा नेता का भानजा बताया गया है जिसके खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ढाई साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और खुद को भाजपा नेता का भानजा बताकर उस धमकाता था। आरोपी युवक का नाम हर्ष सिंह राजपूत है जो कि रायसेन जिले के बरेली का रहने वाला है।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

पीड़िता के मुताबिक हर्ष सिंह राजपूत से उसकी पहचान साल 2023 की शुरूआत में हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो नजदीकियां बढ़ गईं। उसने शादी का झांसा दिया फिर दोनों लिव इन में रहने लगे। करीब ढाई साल तक वो हर्ष के साथ लिव इन में रही और इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीने पहले हर्ष का व्यवहार बदल गया और वो उसे परेशान करने लगा। अक्टूबर 2025 में उसने हर्ष को किसी दूसरी लड़की के साथ देखा, इस पर दोनों में विवाद हुआ। तब आरोपी हर्ष ने उसे जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ दिया।

भाजपा नेता का भानजा होने की देता रहा धमकी

पीड़िता के मुताबिक आरोपी हर्ष ने उससे संपर्क तोड़ दिया और शादी के वादे से भी मुकर गया। उसने धमकी दी कि मेरे मामा भाजपा नेता हैं और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती। महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता आरोपी हर्ष की धमकी से बुरी तरह डरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *