PHE सचिव ने जल जीवन-मिशन की योजनाओं का जायजा लिया:मनेंद्रगढ़ में पानी पीकर बताया सुरक्षित, नल-जल मित्रों के प्रशिक्षण पर दिया जोर

PHE सचिव ने जल जीवन-मिशन की योजनाओं का जायजा लिया:मनेंद्रगढ़ में पानी पीकर बताया सुरक्षित, नल-जल मित्रों के प्रशिक्षण पर दिया जोर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ पहुंचे। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत मनेंद्रगढ़ विकासखंड की विभिन्न पेयजल योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति की प्रगति, गुणवत्ता और सतत संचालन का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। सचिव ने सबसे पहले ग्राम पंचायत पाराडोल का दौरा किया, जहां सोलर आधारित जल आपूर्ति योजना के माध्यम से घर-घर नियमित जल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जल की गुणवत्ता और समयबद्धता पर प्रतिक्रिया ली। ग्रामीणों ने नियमित जलापूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। नल-जल मित्रों के प्रशिक्षण पर जोर सचिव ने नल जल मित्रों के प्रशिक्षण और उनकी सतत भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल जीवन योजना का पानी पीकर उसे सुरक्षित बताया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सीरिया खोह में आरसीसी टंकी और सोलर योजना का निरीक्षण किया। जल भंडारण और वितरण प्रणाली की समीक्षा सचिव ने जल भंडारण क्षमता, वितरण प्रणाली और तकनीकी गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। ठेकेदार और सब-इंजीनियर को सरपंच-सचिव के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने लाई समूह जल प्रदाय योजना के तहत स्थापित 2 एमएलडी क्षमता वाले जल शुद्धिकरण संयंत्र का भी निरीक्षण किया। यह संयंत्र 20 ग्रामों के 5222 घरेलू नल कनेक्शनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संचालित हों, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त और सुरक्षित जल उपलब्ध हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *