लखनऊ में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप:पिता बोले- 6 महीने से बेटी से नहीं हुई थी बात, झूठ बोलकर कराई गई थी शादी

लखनऊ में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप:पिता बोले- 6 महीने से बेटी से नहीं हुई थी बात, झूठ बोलकर कराई गई थी शादी

लखनऊ के सहादतगंज इलाके में एक विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने महिला के आत्महत्या करने की जानकारी दी, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए सहादतगंज थाने में तहरीर दी है। मृतका के पिता का आरोप है कि लड़के वालों ने झूठ बोलकर शादी कराई थी और शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। सहादतगंज निवासी शरीन (24) की शादी 16 अगस्त 2019 को अल्तमस समीर से हुई थी। मृतका के पिता मोहम्मद शाहिद ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.30 बजे शरीन के देवर मोनू ने फोन कर बताया कि शरीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद घर पहुंचे परिजन, मिला खाली फ्लैट जानकारी मिलने पर परिजन खुर्रमनगर स्थित फास्टर अपार्टमेंट पहुंचे, जहां घर खाली मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि परिवार वहां से सहादतगंज शिफ्ट हो गया है। नए पते पर पहुंचने पर लोगों ने बताया कि शरीन को एरा हॉस्पिटल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न पिता मोहम्मद शाहिद का आरोप है कि शादी के बाद से ही शरीन को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता था। मारपीट करता था। मुझे आए दिन रात में फोन करके गालियां देता था। मेरी छोटी बेटी का नाम लेकर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता था। इस मामले में करीब 6 महीने पहले ठाकुरगंज थाने में शिकायत की गई थी, जहां पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता करवा दिया था। उन्होंने बताया कि समीर ने झूठ बोल कर शादी की थी। शादी के दौरान उसने बताया था कि अपने पिता के साथ कनाडा में काम करता है। यही देखकर धूमधाम से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद पता चला की वो कुछ नहीं करता है। 6 महीने से नहीं हो पाई थी बात पिता ने बताया कि समीर बात करने पर भी शरीन के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से पिछले 6 महीने से उनकी बेटी से कोई बातचीत नहीं हो पाई थी। आखिरी बार थाने में ही मुलाकात हुई थी। इसके बाद अचानक बेटी की मौत की खबर मिली। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए सहादतगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *