गोपालगंज में महिला की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया

गोपालगंज में महिला की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान भेड़िया गांव निवासी दिलीप शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रियंका की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शादी के बाद 2 बच्चे हुए जानकारी के अनुसार,कटेया थाना क्षेत्र के मुकटा गांव निवासी विनोद शर्मा ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 15 साल पहले भेड़िया गांव निवासी दिलीप शर्मा से की थी। शादी के बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हुए। मृतका के भाई बिलकेश शर्मा ने बताया कि उनकी बड़ी जेठानी सहित ससुराल के अन्य सदस्य अक्सर छोटी-छोटी बातों पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे और कई बार उसकी हत्या करने की धमकी भी देते थे। प्रियंका के पति दिलीप शर्मा दुबई में रहते हैं। कुछ लोगों से प्रियंका की तबीयत खराब होने की सूचना मिली बिलकेश शर्मा के अनुसार, उन्हें गांव के कुछ लोगों से प्रियंका की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब वे घर पहुंचे, तो प्रियंका का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।बिलकेश शर्मा ने आशंका जताई कि प्रियंका की हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है – अपर थाना अध्यक्ष इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष आरसी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के घर में उसके दो बच्चे रहते थे, जबकि पति विदेश में हैं। बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बच्चों के अनुसार, सुबह नींद से जागने पर उन्होंने दरवाजा खोलकर लोगों को बुलाया। पुलिस को शव पंखे से लटका हुआ मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान भेड़िया गांव निवासी दिलीप शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रियंका की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शादी के बाद 2 बच्चे हुए जानकारी के अनुसार,कटेया थाना क्षेत्र के मुकटा गांव निवासी विनोद शर्मा ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 15 साल पहले भेड़िया गांव निवासी दिलीप शर्मा से की थी। शादी के बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हुए। मृतका के भाई बिलकेश शर्मा ने बताया कि उनकी बड़ी जेठानी सहित ससुराल के अन्य सदस्य अक्सर छोटी-छोटी बातों पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे और कई बार उसकी हत्या करने की धमकी भी देते थे। प्रियंका के पति दिलीप शर्मा दुबई में रहते हैं। कुछ लोगों से प्रियंका की तबीयत खराब होने की सूचना मिली बिलकेश शर्मा के अनुसार, उन्हें गांव के कुछ लोगों से प्रियंका की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब वे घर पहुंचे, तो प्रियंका का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।बिलकेश शर्मा ने आशंका जताई कि प्रियंका की हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है – अपर थाना अध्यक्ष इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष आरसी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के घर में उसके दो बच्चे रहते थे, जबकि पति विदेश में हैं। बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बच्चों के अनुसार, सुबह नींद से जागने पर उन्होंने दरवाजा खोलकर लोगों को बुलाया। पुलिस को शव पंखे से लटका हुआ मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *