कैथल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म:तलाकशुदा है महिला, एचकेआरएन में किसी विभाग में लगवाने की बात कही

कैथल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म:तलाकशुदा है महिला, एचकेआरएन में किसी विभाग में लगवाने की बात कही

कैथल शहर की एक कॉलोनी में करीब 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कैथल के ही रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी ने उस महिला को कौशल रोजगार निगम के तहत किसी न किसी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। महिला उसके झांसे में आ गई। बताने पर धमकी दी आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया व किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अगस्त में पहचान हुई महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और बाद में उसने अपने पति से तलाक ले लिया था। अब वह काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान अगस्त माह में उसकी पहचान अनिल नामक युवक के साथ हुई। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसको कौशल रोजगार निगम के तहत किसी ने किसी विभाग में नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए 2 सितंबर को आरोपी उसके घर पर पहुंच गया। आरोपी ने उसके साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *