LPG cylinder Price Hike: साल के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर की कीमतों में आया बड़ा उछाल

LPG cylinder Price Hike: साल के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर की कीमतों में आया बड़ा उछाल

LPG Cylinder Price Hike: साल 2026 के पहले ही दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम एक जनवरी यानी आज से बढ़ गए हैं। कीमतों में यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। 19 किलोग्राम वाला यह एलपीजी सिलेंडर रेस्टोरेंट, होटल और शादी-ब्याह में काम आता है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एलपीजी सिलेंडर 111 रुपये हुआ महंगा

एक जनवरी से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस तरह इस सिलेंडर की कीमत में करीब 7 फीसदी का इजाफा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज दिल्ली में यह गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में बिक रहा है। इससे पहले भाव 1580.50 रुपये थे। देश के दूसरे हिस्सों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये का ही इजाफा हुआ है। बता दें कि इस सिलेंडर की कीमत दिसंबर में 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये कम हुई थी। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।

19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

शहर प्राइस
दिल्ली 1691.50 रुपये
कोलकाता 1795 रुपये
मुंबई 1642.50 रुपये
चेन्नई 1849.50 रुपये

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव

शहर कीमत
दिल्ली 853 रुपये
मुंबई 852.50 रुपये
लखनऊ 890.50 रुपये
पटना 951 रुपये

रसोई के बजट पर नहीं पड़ेगा असर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है। 14.2 किलोग्राम वाले इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें न तो बढ़ी हैं और न ही घटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *