मक्सी में 98 हजार की चायना डोर जब्त:पुलिस ने दो आरोपियों से 123 प्रतिबंधित मांझे बरामद किए

मक्सी में 98 हजार की चायना डोर जब्त:पुलिस ने दो आरोपियों से 123 प्रतिबंधित मांझे बरामद किए

शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने प्रतिबंधित चायना डोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों से कुल 123 नग चायना डोर के मांझे जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 98,200 रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई में दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। अलग-अलग स्थानों से बरामदगी पुलिस ने बुधवार रात लोधी मोहल्ला मक्सी निवासी 17 वर्षीय निखिल लोधी के पास 3,200 रुपए कीमत के 4 चायना डोर बरामद किए। इसके बाद, बेरछा रोड निवासी 27 वर्षीय मोहित जैन से 95,000 रुपए कीमत के 119 चायना डोर जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शाजापुर कलेक्टर के 4 दिसंबर 2025 के आदेश के तहत चायना डोर रखना, बेचना या उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस आदेश का उल्लंघन दंडनीय अपराध माना गया है। चायना डोर से खतरा पुलिस ने बताया कि चायना डोर से मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी गंभीर खतरा होता है। इसी कारण इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *