भाजपा विधायक ने जाति पूछकर हाथ खड़े करवाए, VIDEO:बोले- अब हिंदू यहां कितने हैं, यही आपकी पहचान; सरपंच से पूछा- कितने साल हुए मुस्लिम बने

भाजपा विधायक ने जाति पूछकर हाथ खड़े करवाए, VIDEO:बोले- अब हिंदू यहां कितने हैं, यही आपकी पहचान; सरपंच से पूछा- कितने साल हुए मुस्लिम बने

धन्यवाद सभा में आए पोकरण से भाजपा विधायक और तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी ने महाबार मुस्लिम सरपंच से पूछा- कितने साल हुए मुस्लिम बने हुए को… इस पर सभा में से आवाज आई 15 साल हो गए। ये जवाब सुनकर प्रतापपुरी ने कहा- ये भारत देश है यहां पुनर्विचार की सुविधा है, यहां वापसी भी होती है और सम्मान भी होता है। इस पर सरपंच हंस पड़े और बोले- ऐसा है तो फिर से विचार करने पड़ेगा। इस पर सभा में आए सभी लोग हंस पड़े। इससे पहले विधायक ने जाति पूछकर हाथ खड़े करवाए। इसके बाद हिंदू कितने हैं ये पूछा तो सभी हाथ खड़े कर दिए। तब बोले- ये ही आपकी पहचान है। बुधवार को पंचायती राज पुनर्गठन और सीमांकन के बाद ग्रामीणों और सरपंच ने नेताओं की धन्यवाद सभा का आयोजन महाबार में किया था। इस दौरान पोकरण विधायक प्रतापपुरी, भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा समेत मौजूद रहे है। विधायक ने जाति बोलकर हाथ खड़े करवाए यहां अपने भाषण में प्रतापपुरी ने कहा- मैं इस जाजम पर परीक्षण करना चाहता हूं उस परीक्षण में एक बड़ा संदेश देकर मैं अपनी बात समाप्त करूंगा। आप में से राजपूत कितने बैठे हैं हाथ खड़े कीजिए। (इस पर 15 से 20 लोग हाथ खड़े करते हैं) इसके बाद प्रतापपुरी कहते हैं- क्षत्रियों की पहले भी आवश्यकता थी और अब भी आवश्यकता रहेगी। इसके बाद पूछते हैं- जाट समाज में कितने लोग बैठे हाथ खड़े कीजिए। एक हाथ खड़ा होने पर प्रतापपुरी ने कहा- एक भी लाख के बराबर है। इसके बाद मेघवाल समाज, भील समाज के लोगों से हाथ खड़े करवाए। इसके बाद प्रतापपुरी ने कहा- अपने-अपने समाज के नाम ले लो…. रबारी, जागिड़, नाई, तेली समाज… इसके बाद प्रतापपुरी कहते हैं- इसमें क्या हुआ? जिसमें 50 हाथ खड़े हुए उनके चेहरे खिल गए, जिसके दो हाथ खड़े हुए तो इधर-उधर देखने लगे। हमारे कितने लोग आए। ‘हिंदू कौन है, हाथ उठाए’ प्रतापपुरी ने कहा- अब एक बात बोलो हिंदू समाज के कितने लोग आए वो हाथ खड़े करो। (सभी हाथ खड़े करते हैं) इस पर प्रतापपुरी कहते हैं कि यह है आपकी पहचान… यह मत खोना। इसी प्रकार एक ही जाजम बैठे रहे हिंदुस्तान को रोकने वाली दुनिया की कोई ताकत नहीं है। जो हिंदुस्तान को रोक दें। आपको यही समझना है कि जातिवाद, परिवाद, पार्टीवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के साथ खड़ा होकर रहना है। मुस्लिम सरपंच से बोले- चौधरी के पास जाओ तुरंत न्याय मिलेगा प्रतापपुरी ने कहा- यहां मुसलमान भी एक-दो बैठे है जो हमारे सरपंच हैं। इनसे पूछा कि कितनी पीढ़ी पहले वो क्या थे। इसके बाद प्रतापपुरी ने महाबार सरपंच फोटा खान से पूछा- कितनी पीढ़ी हुई है मुसलमान बने हुए को इस दौरान बैठे लोगों में से कोई बाेला- 15 साल हुए हैं। तब प्रतापपुरी ने कहा- सही न्याय करवाना है तो जाट के पास चले जाओ। सरपंच को 15 साल हुए हैं उससे पहले हिंदू ही था। चौधरी तुरंत न्याय करते हैं जोधपुर दरबार का भी न्याय करवा दिया था। हम तो क्या हैं। बोले- मुसलमानों को विचार करने पड़ेगा, उन्हें कन्वर्ट करके रखा प्रतापपुरी ने कहा- मुसलमानों को फिर से विचार करना ही पड़ेगा। यह देश भारत है। इसमें पुनर्विचार करने का मौका मिलता है और पुनर्विचार करने पर सम्मान भी मिलता है। घर वापसी करने वालों को मान और सम्मान मिलता है। इसलिए यहां के जो मुसलमान है वो पुराने मुसलमान नहीं है। परिस्थिति उनके साथ खड़ी हुई उनके सामने आतताइयों की तलवारें चली। उन्होंने हमारे हिंदुओं को कन्वर्ट करके रखा। वो मुसलमान भी भारत के नागरिक हैं। यहां जन्मे हैं, इनके पुरखे यहां के हैं। यहां पर खाया और पीया है। वो भी राष्ट्रवाद के लिए खड़े हाेंगे। भले हम मुसलमान हो, लेकिन हिंदुस्तान के मुसलमान है। देश के लिए जी जान देना का भाव पैदा करना पड़ेगा। परंतु आप सबसे निवेदन करना चाहता हूं कि व्यक्ति वाद, जातिवाद, पार्टीवाद से उठकर राष्ट्रवाद को खड़ा करना पड़ेगा। तब आपको कोई रोक नहीं पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *