गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत का बेटा प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मंटू कुमार बाइक पर सवार होकर थावे थाना क्षेत्र के ही धतिवना गांव से मछली की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच वे जैसे ही पिठौरी गांव के समीप पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद गांव में आसपास के लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई थी। पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया भीड़ में शामिल लोगों ने मृतक की पहचान की और उसके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर मॉडल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद अमृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शादी के लिए लड़की देखने की भी तैयारी की जा रही थी। लेकिन होने को कुछ और भी मंजूर था। उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत का बेटा प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मंटू कुमार बाइक पर सवार होकर थावे थाना क्षेत्र के ही धतिवना गांव से मछली की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच वे जैसे ही पिठौरी गांव के समीप पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद गांव में आसपास के लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई थी। पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया भीड़ में शामिल लोगों ने मृतक की पहचान की और उसके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर मॉडल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद अमृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शादी के लिए लड़की देखने की भी तैयारी की जा रही थी। लेकिन होने को कुछ और भी मंजूर था। उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे।


