संत रामपाल महाराज को मिलेगा जन सेवा रत्न सम्मान:हांसी में नववर्ष पर होगा कार्यक्रम, जिला बनाए जाने पर किया जाएगा प्रसाद का वितरण

संत रामपाल महाराज को मिलेगा जन सेवा रत्न सम्मान:हांसी में नववर्ष पर होगा कार्यक्रम, जिला बनाए जाने पर किया जाएगा प्रसाद का वितरण

हांसी में नववर्ष 2026 के अवसर पर एक प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत रामपाल महाराज को ‘जन सेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन टीम नरेश यादव और जिला हांसी सरपंच एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 1 जनवरी को होगा। बुधवार की शाम सेक्टर-1 स्थित पार्क एवेन्यू में मीडिया से बात करते हुए टीम नरेश यादव के संस्थापक नरेश यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, सेवा भावना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। हांसी के पार्क एवेन्यू में होगा कार्यक्रम नरेश यादव के अनुसार, मुख्य समारोह 1 जनवरी को प्रातः 11 बजे पार्क एवेन्यू, सेक्टर-1 में होगा। इस अवसर पर संत रामपाल महाराज को समाज सेवा और मानव कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जन सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, हांसी को जिला बनाए जाने की खुशी में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। नरेश यादव ने शहरवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हांसी की सामाजिक एकता और सेवा संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रेसवार्ता में जिला हांसी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप कुमार लादी, ढाणी पाल के सरपंच सुरेंद्र, ढाणी केंदू के सरपंच सुरेंद्र सैनी और जेसीआई हांसी फोर्ट के प्रधान सर्वेश सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा टीम नरेश यादव के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *