नगर निगम के अधिकारियों को लक्ष्मीकांत वाजपेई ने लगाई फटकार:हाउस टैक्स की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम पहुंचे राज्यसभा सांसद

नगर निगम के अधिकारियों को लक्ष्मीकांत वाजपेई ने लगाई फटकार:हाउस टैक्स की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम पहुंचे राज्यसभा सांसद

मेरठ नगर निगम में द्वारा दिए गए हाउस टैक्स के बिल को लेकर लंबे समय से निगम में हंगामा चल रहा। रोजाना लोग अपने बिल की समस्याओं को लेकर आ रहे हैं। किसी का बिल जयादा आ रहा है तो किसी को दो बार बिल दे दिया गया है। इन समस्याओं का संज्ञान लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई बुधवार को नगर निगम पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से इन समस्याओं का कारण पूछकर फटकार लगाई सिस्टम में सुधार की जरूरत- वाजपेई निगम पहुंच लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मुख्य की निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम से हाउस टैक्स के सभी नियमों को जाना और उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि जब इसमें गलती सिस्टम की है तो परेशानी जनता क्यों झेल रही है। यह जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों की है कि वे लोगों को सुविधा देकर उनका टैक्स जमा कराने का काम करें। सभी को एक समान छूट न दें उन्होंने कहा कि निगम द्वारा जो 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है उसको पूरे साल एक समान न रखा जाए। उस छूट को तीन महीने के आधार नर कम किया जाए। जब उपभोक्ता को यह फर्क दिखेगा कि उनको जल्दी जमा करने पर फायदा होगा तो वह खुद समय पर अपना बिल जमा करेंगे। दो बिल देने वाला कुर्सी पर क्यों उन्होंने एस के गौतम को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार दो बिल आने की समस्या आ रही है वह निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया है उसमें लोगों का कोई दोष नही हैं। लेकिन ऐसा व्यक्ति यहां अभी तक क्यों है यह चिंता का विषय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *