जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव से एक युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। युवक की पत्नी सिमरन खातून ने खैरा थाने में अपने पति अफरोज खान की गुमशुदगी की सूचना दी है और उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, अफरोज खान 17 दिसंबर को कोल्हुआ से दवा लाने की बात कहकर घर से निकले थे। हालांकि, देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनका इंतजार किया और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। कोल्हुआ के पास कुछ लोगों के साथ देखा गया परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि अफरोज खान को कोल्हुआ के पास कुछ लोगों के साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही खैरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए लगातार छानबीन की जा रही है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, लापता युवक के परिजन लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव से एक युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। युवक की पत्नी सिमरन खातून ने खैरा थाने में अपने पति अफरोज खान की गुमशुदगी की सूचना दी है और उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, अफरोज खान 17 दिसंबर को कोल्हुआ से दवा लाने की बात कहकर घर से निकले थे। हालांकि, देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनका इंतजार किया और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। कोल्हुआ के पास कुछ लोगों के साथ देखा गया परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि अफरोज खान को कोल्हुआ के पास कुछ लोगों के साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही खैरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए लगातार छानबीन की जा रही है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, लापता युवक के परिजन लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।


