Alwar News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डमी कैंडिडेट पकड़ा 

Alwar News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डमी कैंडिडेट पकड़ा 

इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार सुबह राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजस्थान स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के तहत 10 किलोमीटर की दौड़ कराई जा रही थी। 

इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार सुबह राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजस्थान स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के तहत 10 किलोमीटर की दौड़ कराई जा रही थी। आरोप है कि संदेह के आधार पर जांच की गई, जिसमें पता चला कि सेना का जवान सुनील, खिलाड़ी ऋषि कपूर की जगह दौड़ में शामिल हुआ था।

मामले की पुष्टि होने पर आयोजन समिति ने उसे तत्काल डिस्क्वालिफाई कर दिया। जवान ने किसी अन्य खिलाड़ी की जगह प्रतियोगिता में भाग लिया था और दौड़ में पांचवां स्थान प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार एक अन्य खिलाड़ी की शिकायत के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसमें डमी कैंडिडेट का मामला उजागर हुआ है।

डमी बनकर दौड़ने वाले युवक के साथ-साथ जिस खिलाड़ी की जगह वह शामिल हुआ था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की बात की जा रही है। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप से प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने रांची जाएगी। यहां बॉयज व गर्ल्स के विभिन्न इवेंट आयोजित हुए। जिनमें प्रदेशभर से खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *