लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेजप्रताप यादव की तबीयत बुधवार की सुबह बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिवर्सल हॉस्पिटल कंकड़बाग के इमरजेंसी में ले जाया गया है। वे एक दिन पहले मंगलवार को भी रात के समय मेडिवर्सल हॉस्पिटल गए थे, लेकिन तब वे किसी पेशेंट को देखने गए थे। बुधवार को तेजप्रताप यादव खुद अपना इलाज कराने मेडिवर्सल पहुंचे। पेट में काफी दर्द होने के बाद तेजप्रताप अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। तेजप्रताप जब इलाज कराकर हॉस्पिटल से बाहर ने निकले तो ऊनी चादर लिए हुए दिखे। साथ ही सिर पर मोटा मफलर भी बांधे हुए थे। डॉक्टर ने दवा देकर परहेज के लिए बोला जानकारी अनुसार डॉक्टरों ने उनकी पेट से संबंधित जांच की। डॉक्टर मराची रंजन ने उनका चेकअप किया। अल्ट्रासाउंड मेडिवर्सल में डॉक्टर पीयूष ने किया है। जानकारी है कि सब कुछ सामान्य है। बुधवार को तेजप्रताप यादव लगभग 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचे और 2 घंटे तक उनकी जांच चली है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं दी हैं और परहेज भी बताया है। हॉस्पिटल से निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि सभी लोगों के लिए नया वर्ष 2026 अच्छा रहेगा। अपने भाई तेजप्रताप यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा बिहार के सभी लोगों को उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेजप्रताप यादव की तबीयत बुधवार की सुबह बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिवर्सल हॉस्पिटल कंकड़बाग के इमरजेंसी में ले जाया गया है। वे एक दिन पहले मंगलवार को भी रात के समय मेडिवर्सल हॉस्पिटल गए थे, लेकिन तब वे किसी पेशेंट को देखने गए थे। बुधवार को तेजप्रताप यादव खुद अपना इलाज कराने मेडिवर्सल पहुंचे। पेट में काफी दर्द होने के बाद तेजप्रताप अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। तेजप्रताप जब इलाज कराकर हॉस्पिटल से बाहर ने निकले तो ऊनी चादर लिए हुए दिखे। साथ ही सिर पर मोटा मफलर भी बांधे हुए थे। डॉक्टर ने दवा देकर परहेज के लिए बोला जानकारी अनुसार डॉक्टरों ने उनकी पेट से संबंधित जांच की। डॉक्टर मराची रंजन ने उनका चेकअप किया। अल्ट्रासाउंड मेडिवर्सल में डॉक्टर पीयूष ने किया है। जानकारी है कि सब कुछ सामान्य है। बुधवार को तेजप्रताप यादव लगभग 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचे और 2 घंटे तक उनकी जांच चली है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं दी हैं और परहेज भी बताया है। हॉस्पिटल से निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि सभी लोगों के लिए नया वर्ष 2026 अच्छा रहेगा। अपने भाई तेजप्रताप यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा बिहार के सभी लोगों को उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं।


