मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी याद किए गए:टिकारी में ब्राह्मण जागृति मंच ने परिवार मिलन समारोह में दोनों महापुरुषों के जीवन पर की चर्चा

मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी याद किए गए:टिकारी में ब्राह्मण जागृति मंच ने परिवार मिलन समारोह में दोनों महापुरुषों के जीवन पर की चर्चा

ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी ने बुधवार दोपहर कोंच प्रखंड के उतरेन गांव स्थित एक निजी भवन में भारत रत्न पंडित महामना मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस अवसर पर परिवार मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और दोनों महापुरुषों के तैलीय चित्रों पर माल्यार्पण के साथ सवस्तैन वाचन से हुआ। डॉ. जितेंद्र मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। आगत अतिथियों का परिचय कराया गया, जिसके बाद वक्ताओं ने सामूहिक एकता पर अपने विचार रखे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें याद किया। समारोह में अनुमंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण त्रिवेदी, कमलेश चंद्र पाठक, गौतम मिश्र, आशुतोष मिश्र, प्रीतम मिश्र, नगर अध्यक्ष टिकारी योगेंद्र वैध, जितेंद्र मिश्र, विनय कुमार मिश्र, जयकांत पाण्डेय, नौलेश दिवेदी, शैलेश दिवेदी, रवींद्र मिश्र, रमाकांत पाण्डे, अरुण पाठक, क्षण्दा कांत मिश्र, बिनोद पाठक, रमाशंकर मिश्र, मिथलेश पाठक, कमलेश मिश्र सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल संरक्षक गोविंद पाठक ने की, जबकि संचालन उपेंद्र कुमार पाठक और अनुमंडलीय सचिव शिवबल्लभ मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक दुबे ने दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे से मिलकर अपनी एकता का परिचय दिया। भोजनोपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी ने बुधवार दोपहर कोंच प्रखंड के उतरेन गांव स्थित एक निजी भवन में भारत रत्न पंडित महामना मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस अवसर पर परिवार मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और दोनों महापुरुषों के तैलीय चित्रों पर माल्यार्पण के साथ सवस्तैन वाचन से हुआ। डॉ. जितेंद्र मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। आगत अतिथियों का परिचय कराया गया, जिसके बाद वक्ताओं ने सामूहिक एकता पर अपने विचार रखे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें याद किया। समारोह में अनुमंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण त्रिवेदी, कमलेश चंद्र पाठक, गौतम मिश्र, आशुतोष मिश्र, प्रीतम मिश्र, नगर अध्यक्ष टिकारी योगेंद्र वैध, जितेंद्र मिश्र, विनय कुमार मिश्र, जयकांत पाण्डेय, नौलेश दिवेदी, शैलेश दिवेदी, रवींद्र मिश्र, रमाकांत पाण्डे, अरुण पाठक, क्षण्दा कांत मिश्र, बिनोद पाठक, रमाशंकर मिश्र, मिथलेश पाठक, कमलेश मिश्र सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल संरक्षक गोविंद पाठक ने की, जबकि संचालन उपेंद्र कुमार पाठक और अनुमंडलीय सचिव शिवबल्लभ मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक दुबे ने दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे से मिलकर अपनी एकता का परिचय दिया। भोजनोपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *