समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के देवड़ा पंचायत स्थित चंद्रपुर गांव में खाद की कालाबाजारी की गुप्त सूचना पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान एक मकान में बिना लाइसेंस के उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे जब्त कर सील कर दिया गया। छापेमारी चंद्रपुर निवासी अनिल कुमार के मकान में हुई, जो श्यामसुंदर महतो के पुत्र हैं। बताया गया कि अनिल कुमार चंद्रपुर गांव के चौक पर अवैध रूप से खाद की दुकान चला रहे थे और कालाबाजारी में संलिप्त थे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जब टीम दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़ा गया। दुकान के अंदर से विभिन्न कंपनियों के 37 बोरा यूरिया, 17 बोरा पोटाश, 07 बोरा एनपीके, 11 बोरा एसएसपी और अन्य उर्वरक जब्त किए गए। इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज की गई है। कृषि पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति खाद का अवैध कारोबार कर रहा है या बिना लाइसेंस के बेच रहा है, तो इसकी सूचना देने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक राजीव कुमार, हसनपुर थाना के सुनील कुमार, योगेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के देवड़ा पंचायत स्थित चंद्रपुर गांव में खाद की कालाबाजारी की गुप्त सूचना पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान एक मकान में बिना लाइसेंस के उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे जब्त कर सील कर दिया गया। छापेमारी चंद्रपुर निवासी अनिल कुमार के मकान में हुई, जो श्यामसुंदर महतो के पुत्र हैं। बताया गया कि अनिल कुमार चंद्रपुर गांव के चौक पर अवैध रूप से खाद की दुकान चला रहे थे और कालाबाजारी में संलिप्त थे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जब टीम दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़ा गया। दुकान के अंदर से विभिन्न कंपनियों के 37 बोरा यूरिया, 17 बोरा पोटाश, 07 बोरा एनपीके, 11 बोरा एसएसपी और अन्य उर्वरक जब्त किए गए। इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज की गई है। कृषि पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति खाद का अवैध कारोबार कर रहा है या बिना लाइसेंस के बेच रहा है, तो इसकी सूचना देने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक राजीव कुमार, हसनपुर थाना के सुनील कुमार, योगेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


