बेतिया में हेलमेट चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरी के बाद गुस्साए लोगों ने युवक को एक खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। यह घटना बेतिया के सुप्रिया रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से हेलमेट चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे तत्काल पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया पकड़े जाने के बाद युवक लगातार अपनी सफाई देता रहा। उसने कहा, “पूरा बेतिया जानता है कि हम सिर्फ हेलमेट चुराते हैं, मैं बाइक चोर नहीं हूं। मुझ पर बाइक चोरी का इल्जाम न लगाया जाए।” घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गई। कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती छोटी-मोटी चोरियों और भीड़ द्वारा न्याय करने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेतिया में हेलमेट चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरी के बाद गुस्साए लोगों ने युवक को एक खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। यह घटना बेतिया के सुप्रिया रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से हेलमेट चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे तत्काल पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया पकड़े जाने के बाद युवक लगातार अपनी सफाई देता रहा। उसने कहा, “पूरा बेतिया जानता है कि हम सिर्फ हेलमेट चुराते हैं, मैं बाइक चोर नहीं हूं। मुझ पर बाइक चोरी का इल्जाम न लगाया जाए।” घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गई। कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती छोटी-मोटी चोरियों और भीड़ द्वारा न्याय करने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


