सरिया में ज्वेलरी दुकान से 5 लाख की चोरी:दुकान का शटर और ग्रिल गेट काटकर अंदर घुसे चोर, CCTV डीवीआर भी साथ ले गए

सरिया में ज्वेलरी दुकान से 5 लाख की चोरी:दुकान का शटर और ग्रिल गेट काटकर अंदर घुसे चोर, CCTV डीवीआर भी साथ ले गए

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचाकी बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने रानी ज्वेलर्स से करीब पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने दुकान का शटर और अंदर लगा ग्रिल गेट काटकर दुकान में प्रवेश किया। उन्होंने सोने की अंगूठियां, चांदी के पायल, बिछिया, लॉकेट सहित अन्य कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया। अपनी पहचान छिपाने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी साथ ले गए। इससे चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई। सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसरी बाजार निवासी दुकान मालिक नंद किशोर स्वर्णकार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी सरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। इस चोरी की घटना से चिचाकी बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचाकी बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने रानी ज्वेलर्स से करीब पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने दुकान का शटर और अंदर लगा ग्रिल गेट काटकर दुकान में प्रवेश किया। उन्होंने सोने की अंगूठियां, चांदी के पायल, बिछिया, लॉकेट सहित अन्य कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया। अपनी पहचान छिपाने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी साथ ले गए। इससे चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई। सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसरी बाजार निवासी दुकान मालिक नंद किशोर स्वर्णकार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी सरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। इस चोरी की घटना से चिचाकी बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *