आधी रात राबड़ी आवास में हुई हलचल पर राजनीति अभी भी गर्म है। इधर, कांग्रेस नेता शकील अहमद के राजद को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी-जदयू कांग्रेस-राजद के रिश्ते पर सवाल उठा रही है। इन हलचलों के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर भी बयानबाजी जारी है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन 3 दिनों के लिए बिहार दौरे पर हैं, वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बिहार पॉलिटिकल अपडेट्स में जानिए बिहार की राजनीति से जुड़ी हर हलचल और सियासी बयानबाजी… दिलीप जायसवाल बोले- राबड़ी आवास राज ही रहेगा बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने आधी रात राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, राबड़ी आवास के राज को राज ही रहने दीजिए। वहां से रात में क्या सामान निकलता है, दिन में क्या निकलता है। ये आवास राज ही रहेगा। वहीं शकील अहमद के बयान पर कहा, राजद और कांग्रेस का रिश्ता बेमेल वाला रिश्ता है। चुनाव के समय जब तेजस्वी यादव खुद को सीएम फेस घोषित करने में लगे थे, तब कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं थी। काफी मशक्कत के बाद मानी। कांग्रेस को लगता है कि मुसलमानों का वोट उन्हें ही मिलता है। उनके कारण अल्पसंख्यकों का वोट राजद को मिलता है। जबकि राजद की अपनी सोच है। तेजस्वी खुद गायब और सीएम पर सवाल उठाते हैंः जदयू बिहार चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी यादव यूरोप ट्रिप पर है। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ‘वो तो गायब रहेंगे ही। जो नेता पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल उठाते थे, आज वही देख रहे हैं कि नीतीश कुमार लगातार जिलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। जबकि तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं। बयानबाजी केवल टीआरपी बढ़ाने के लिए की जाती है, लेकिन जनता सब देख रही है।’ महागठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी पर श्रवण कुमार ने कहा, ‘बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया था। इससे पहले भी यह बात कही जा चुकी है। जब गठबंधन स्वार्थ और लालच के आधार पर किया जाता है, तो फिर ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं। गठबंधन का उद्देश्य अगर केवल राजनीतिक फायदा हो, तो संगठनात्मक मजबूती नहीं मिलती।’ बिहार की राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. आधी रात राबड़ी आवास में हुई हलचल पर राजनीति अभी भी गर्म है। इधर, कांग्रेस नेता शकील अहमद के राजद को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी-जदयू कांग्रेस-राजद के रिश्ते पर सवाल उठा रही है। इन हलचलों के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर भी बयानबाजी जारी है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन 3 दिनों के लिए बिहार दौरे पर हैं, वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बिहार पॉलिटिकल अपडेट्स में जानिए बिहार की राजनीति से जुड़ी हर हलचल और सियासी बयानबाजी… दिलीप जायसवाल बोले- राबड़ी आवास राज ही रहेगा बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने आधी रात राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, राबड़ी आवास के राज को राज ही रहने दीजिए। वहां से रात में क्या सामान निकलता है, दिन में क्या निकलता है। ये आवास राज ही रहेगा। वहीं शकील अहमद के बयान पर कहा, राजद और कांग्रेस का रिश्ता बेमेल वाला रिश्ता है। चुनाव के समय जब तेजस्वी यादव खुद को सीएम फेस घोषित करने में लगे थे, तब कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं थी। काफी मशक्कत के बाद मानी। कांग्रेस को लगता है कि मुसलमानों का वोट उन्हें ही मिलता है। उनके कारण अल्पसंख्यकों का वोट राजद को मिलता है। जबकि राजद की अपनी सोच है। तेजस्वी खुद गायब और सीएम पर सवाल उठाते हैंः जदयू बिहार चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी यादव यूरोप ट्रिप पर है। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ‘वो तो गायब रहेंगे ही। जो नेता पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल उठाते थे, आज वही देख रहे हैं कि नीतीश कुमार लगातार जिलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। जबकि तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं। बयानबाजी केवल टीआरपी बढ़ाने के लिए की जाती है, लेकिन जनता सब देख रही है।’ महागठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी पर श्रवण कुमार ने कहा, ‘बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया था। इससे पहले भी यह बात कही जा चुकी है। जब गठबंधन स्वार्थ और लालच के आधार पर किया जाता है, तो फिर ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं। गठबंधन का उद्देश्य अगर केवल राजनीतिक फायदा हो, तो संगठनात्मक मजबूती नहीं मिलती।’ बिहार की राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….


