हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में जीआरपी के चार जवानों ने गोल्ड डिलीवर करने जा रहे एक शख्स के पास से 1 किलो सोना लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जीआरपी के चारों सिपाहियों ने सोना की खेप ले जा रहे शख्स से मारपीट की और उसे टिकट कटाकर वापस हावड़ा जाने के लिए बोल दिया। वारदात 20 नवंबर की है। वारदात की जानकारी के बाद सोना के मालिक ने बंगाल के मालीपंचघरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। बंगाल में शिकायत दर्ज कराने के बाद गोल्ड के मालिक ने पटना रेल पुलिस के सीनियर अधिकारियों से भी की। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को इस मामले की जांच करने के लिए रेल पुलिस मुख्यालय के डिप्टी एसपी और गयाजी के रेल एसपी गयाजी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान गया रेल पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह और रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सिपाहियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मनोज सोनी गोल्ड के कारोबारी हैं। 20 नवंबर को उन्होंने अपने एक स्टाफ धनंजय शाश्वत को 1.44 करोड़ रुपए का 1 किलो सोना सौंपा और उसे जयपुर में डिलीवर करने की जिम्मेदारी दी। धनंजय सोने की खेप लेकर हावड़ा से हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में सवार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन गोमो रेलवे स्टेशन के आगे बढ़ी और गयाजी रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर पहले कोडरमा-गया स्टेशन के बीच पहुंची थी, ट्रेन में सवार जीआरपी के चार सिपाहियों ने धनंजय शाश्वत की तलाशी लेनी शुरू की। चारों सिपाहियों ने जब बैग खुलवाया तो देखा कि बैग में भारी मात्रा में सोने की बिस्किट थी। सिपाहियों ने पहले पूछताछ की और फिर मारपीट कर धनंजय से सोना से भरा बैग छिन लिया। धनंजय शाश्वत के मुताबिक, सोना से भरा बैग छीनने के बाद जीआरपी के सिपाहियों ने कहा कि तुम गयाजी रेलवे स्टेशन पर उतर जाना और हावड़ा का टिकट लेकर वापस चले जाना। सिपाहियों के कहने के मुताबिक, धनंजय ट्रेन से गयाजी रेलवे स्टेशन पर उतरा और वापस हावड़ा जाकर मनोज सोनी को पूरी कहानी बयां कर दी। मनोज सोनी ने थाने में लिखित शिकायत कर रेल पुलिस को दी जानकारी जानकारी के बाद मनोज सोनी ने बंगाल के मालीपंचघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने पटना रेलवे के अधिकारियों से भी संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी के बाद वारदात के 9 दिन बाद यानी 29 नवंरब को पटना रेल के सीनियर एसपी डॉ. इनामुल हक़ के निर्देश पर गया रेल थाना में मामला दर्ज किया गया। इसी मामले की जांच करने सोमवार को रेल एसएसपी इनामुल हक़ गया रेल थाना पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गोल्ड कारोबारी मनोज ने खगड़िया सांसद की भी दी जानकारी बंगाल के गोल्ड कारोबारी मनोज सोनी ने पूरे मामले की शिकायत खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से भी की। सांसद के ही जरिए मामले की जांच के लिए कारोबारी ने पटना रेल एसपी से बातचीत की। सांसद ने ही मामले में अधिकारियों से जांच की अपील की। पटना रेल एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ ने गया रेल थाना के SHO राजेश कुमार सिंह को पूरी जानकारी दी और केस की जांच पड़ताल कर FIR दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद रेल थाना के SHO राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत 29 नवंबर को FIR दर्ज की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की ओर से दर्ज की गई FIR में चार अज्ञात जीआरपी सिपाहियों का जिक्र किया गया है। साथ ही गोल्ड की खेप ले जा रहे धनंजय शाश्वत को भी आरोपी बनाया गया है। FIR में जिक्र किया गया है कि कोडरमा-गया जंक्शन के बीच बीच रास्ते में राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने ट्रेन रोक कर धनंजय शाश्वत के साथ मारपीट की और एक किलोग्राम सोने के बिस्किट्स छीन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन चार सिपाहियों ने 1 किलोग्राम सोने की बिस्किट की लूट की है, वे सभी गया रेल थाना में पदस्थापित हैं, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो पाई है। रेल पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में जीआरपी के चार जवानों ने गोल्ड डिलीवर करने जा रहे एक शख्स के पास से 1 किलो सोना लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जीआरपी के चारों सिपाहियों ने सोना की खेप ले जा रहे शख्स से मारपीट की और उसे टिकट कटाकर वापस हावड़ा जाने के लिए बोल दिया। वारदात 20 नवंबर की है। वारदात की जानकारी के बाद सोना के मालिक ने बंगाल के मालीपंचघरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। बंगाल में शिकायत दर्ज कराने के बाद गोल्ड के मालिक ने पटना रेल पुलिस के सीनियर अधिकारियों से भी की। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को इस मामले की जांच करने के लिए रेल पुलिस मुख्यालय के डिप्टी एसपी और गयाजी के रेल एसपी गयाजी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान गया रेल पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह और रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सिपाहियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मनोज सोनी गोल्ड के कारोबारी हैं। 20 नवंबर को उन्होंने अपने एक स्टाफ धनंजय शाश्वत को 1.44 करोड़ रुपए का 1 किलो सोना सौंपा और उसे जयपुर में डिलीवर करने की जिम्मेदारी दी। धनंजय सोने की खेप लेकर हावड़ा से हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में सवार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन गोमो रेलवे स्टेशन के आगे बढ़ी और गयाजी रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर पहले कोडरमा-गया स्टेशन के बीच पहुंची थी, ट्रेन में सवार जीआरपी के चार सिपाहियों ने धनंजय शाश्वत की तलाशी लेनी शुरू की। चारों सिपाहियों ने जब बैग खुलवाया तो देखा कि बैग में भारी मात्रा में सोने की बिस्किट थी। सिपाहियों ने पहले पूछताछ की और फिर मारपीट कर धनंजय से सोना से भरा बैग छिन लिया। धनंजय शाश्वत के मुताबिक, सोना से भरा बैग छीनने के बाद जीआरपी के सिपाहियों ने कहा कि तुम गयाजी रेलवे स्टेशन पर उतर जाना और हावड़ा का टिकट लेकर वापस चले जाना। सिपाहियों के कहने के मुताबिक, धनंजय ट्रेन से गयाजी रेलवे स्टेशन पर उतरा और वापस हावड़ा जाकर मनोज सोनी को पूरी कहानी बयां कर दी। मनोज सोनी ने थाने में लिखित शिकायत कर रेल पुलिस को दी जानकारी जानकारी के बाद मनोज सोनी ने बंगाल के मालीपंचघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने पटना रेलवे के अधिकारियों से भी संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी के बाद वारदात के 9 दिन बाद यानी 29 नवंरब को पटना रेल के सीनियर एसपी डॉ. इनामुल हक़ के निर्देश पर गया रेल थाना में मामला दर्ज किया गया। इसी मामले की जांच करने सोमवार को रेल एसएसपी इनामुल हक़ गया रेल थाना पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गोल्ड कारोबारी मनोज ने खगड़िया सांसद की भी दी जानकारी बंगाल के गोल्ड कारोबारी मनोज सोनी ने पूरे मामले की शिकायत खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से भी की। सांसद के ही जरिए मामले की जांच के लिए कारोबारी ने पटना रेल एसपी से बातचीत की। सांसद ने ही मामले में अधिकारियों से जांच की अपील की। पटना रेल एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ ने गया रेल थाना के SHO राजेश कुमार सिंह को पूरी जानकारी दी और केस की जांच पड़ताल कर FIR दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद रेल थाना के SHO राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत 29 नवंबर को FIR दर्ज की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की ओर से दर्ज की गई FIR में चार अज्ञात जीआरपी सिपाहियों का जिक्र किया गया है। साथ ही गोल्ड की खेप ले जा रहे धनंजय शाश्वत को भी आरोपी बनाया गया है। FIR में जिक्र किया गया है कि कोडरमा-गया जंक्शन के बीच बीच रास्ते में राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने ट्रेन रोक कर धनंजय शाश्वत के साथ मारपीट की और एक किलोग्राम सोने के बिस्किट्स छीन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन चार सिपाहियों ने 1 किलोग्राम सोने की बिस्किट की लूट की है, वे सभी गया रेल थाना में पदस्थापित हैं, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो पाई है। रेल पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।


