लिंक पर क्लिक करते ही 13.28 लाख की ऑनलाइन ठगी:बुलंदशहर में युवक के खाते से हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस

लिंक पर क्लिक करते ही 13.28 लाख की ऑनलाइन ठगी:बुलंदशहर में युवक के खाते से हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। यूसुफ कॉलोनी निवासी फैजान के खाते से लिंक पर क्लिक करने के बाद 13 लाख 28 हजार 847 रुपए की ठगी की गई है। साइबर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित फैजान ने बताया कि उन्हें 5 फरवरी 2024 को ‘परिमच’ नामक वेबसाइट से संबंधित एक लिंक प्राप्त हुआ था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म खुला, जिसमें विड्रॉल और प्रोसेस से जुड़े संदेश दिखाई दिए। फैजान को यह प्लेटफॉर्म वैध लगा, जिसके चलते उन्होंने कई बार इसमें लेन-देन किया। कुछ समय बाद, फैजान को पता चला कि यह पूरा प्लेटफॉर्म फर्जी था और उनके साथ ऑनलाइन ठगी की गई है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के अनुसार, कुल 13 लाख 28 हजार 847 रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने बताया कि इसमें से लगभग 5 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ‘होल्ड’ या ‘लियन’ की स्थिति में दर्शाए जा रहे हैं। सभी लेन-देन से संबंधित यूपीआई (UPI), यूटीआर (UTR) नंबर, तारीख, समय और भुगतान के प्रमाण साइबर पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। पोर्टल की जानकारी के अनुसार, कुछ लेन-देन पर संबंधित बैंकों द्वारा होल्ड या लियन भी लगाया गया है। फैजान ने साइबर क्राइम पुलिस से इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और ठगी गई राशि वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *