Priyanka Gandhi Son Raihan Vadra Wedding : प्रियंका गांधी–रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की सगाई, जानिए उनकी मंगेतर के बारे में सबकुछ

Priyanka Gandhi Son Raihan Vadra Wedding : प्रियंका गांधी–रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की सगाई, जानिए उनकी मंगेतर के बारे में सबकुछ

Priyanka Gandhi Son Raihan Vadra Wedding: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खुशखबरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा के साथ सगाई कर ली है, जिसके बाद वाड्रा परिवार में जश्न का माहौल है। इस खबर के सामने आते ही लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं अवीवा, जो जल्द ही वाड्रा फैमिली की नई बहू बनने वाली हैं।

प्रियंका गांधी के घर जल्द बजेगी शहनाई

रेहान और अवीवा की इंगेजमेंट की चर्चा सोशल मीडिया और पॉलिटिकल गलियारों में तेज हो गई है। बेहद प्राइवेट लाइफ जीने वाले रेहान की यह खुशी उनके परिवार के लिए भी खास मानी जा रही है।

कौन हैं अवीवा बेग? (Who is aviva baig)

अवीवा बेग का जन्म और पालन-पोषण नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू की, जहां वह फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं।

पढ़ाई के साथ खेल और क्रिएटिविटी का संतुलन

अवीवा पढ़ाई के साथ-साथ नेशनल लेवल फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं और अलग-अलग जगहों पर मैच खेलने जाती रहती हैं। खेल के प्रति उनका अनुशासन और एक्टिव लाइफस्टाइल उनकी यंग पर्सनैलिटी को दिखाता है।

डिसेंट फैशन के साथ क्लासी लुक

अवीवा बैग का फैशन सिंपल के साथ स्टाइलिश और क्लासी है। वो ट्रेंड नहीं, अपनी पर्सनैलिटी को स्टाइल में बदलती हैं। यही वजह है कि उनका हर लुक नैचुरल, एलिगेंट और ब्यूटीफूल लगता है।

फोटोग्राफी और सोशल इश्यूज से गहरा जुड़ाव

अवीवा को फोटोग्राफी का गहरा शौक है और कैमरे के जरिये वह अपनी लाइफस्टाइल और जिंदगी से जुड़े पलों को दुनिया के साथ साझा करती हैं। उनकी तस्वीरों में सादगी और प्रकृति से जुड़ाव साफ तौर पर नजर आता है।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

अवीवा इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं, जहां उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने काम, ट्रेवल और रुचियों की झलक सोशल मीडिया के जरिये साझा करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *