Nature Inspired Baby Names: क्या आप भी अपने बच्चे के लिए वही घिसे-पिटे और पुराने जमाने के नाम सुनकर बोर हो चुके हैं? इसलिए आज के मॉडर्न पेरेंट्स भारी-भरकम नहीं, बल्कि ऐसी वाइब वाले नाम ढूंढ रहे हैं जो उनके बच्चे को भीड़ में सबसे अलग दिखाएं। तो अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम सुनने में फ्रेश लगें और उसकी पर्सनालिटी में नेचर की ताजगी झलके, तो ये ‘नेचर इंस्पायर्ड’ नामों की लिस्ट खास आपके जैसे ट्रेंडी पेरेंट्स के लिए हैं।
नेचर से जुड़े लड़कियों के नाम और अर्थ (Unique Nature Baby Girl Names)

- आव्या (Aavya): सूर्य की पहली किरण या जीवन देने वाली ऊर्जा।
- मिष्ठी (Mishthi): प्रकृति की मिठास और खुशहाली का प्रतीक।
- अवनि (Avni): धरती माता, जो सहनशीलता और प्रेम का प्रतीक है।
- मेघना (Meghna): बादलों से जुड़ी हुई, यह नाम बहुत ही क्लासी और सुंदर लगता है।
- इरा (Ira): पृथ्वी या ज्ञान की देवी। यह छोटा और मॉडर्न नाम है।
- वृंदा (Vrinda): तुलसी का पौधा, जो पवित्रता और नेचर के गुणों से भरपूर है।
नेचर से जुड़े लड़कों के नाम और अर्थ (Nature Inspired Boy Names)
- अर्णव (Arnav): इसका अर्थ है विशाल महासागर। यह नाम शक्ति और गहराई का प्रतीक है।
- विहान (Vihaan): सुबह का पहला प्रकाश या नई शुरुआत। यह बहुत ही पॉपुलर और मॉडर्न नाम है।
- इवान (Ivaan): प्रकृति का उपहार और सूरज का एक रूप।
- ऋत्विक (Rithvik): इसका संबंध ऋतु मौसम और प्रकृति के नियमों से है।
- शिखर (Shikhar): पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी, जो सफलता और ऊंचाई का प्रतीक है।
- नीर (Neer): शुद्ध पानी, यह नाम अपनी सादगी और अर्थ के लिए जाना जाता है।
फूलों की खुशबू जैसे नाम और अर्थ (Flower Inspired Baby Names)
- अयाना (Ayana): एक सुंदर फूल, यह नाम बहुत ट्रेंड में है।
- कुश (Kush): एक प्रकार की पवित्र घास, यह नाम सादगी और मर्यादा का प्रतीक है।
- जूही (Juhi): चमेली जैसा एक खुशबूदार फूल, जो अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है।
- रेहान (Rehaan): जन्नत का एक खुशबूदार फूल या पौधा।
- कियारा (Kiara): खिलता हुआ फूल या रोशनी, जो मॉडर्न पेरेंट्स की पहली चॉइस है।
- पलाश (Palash): एक सुंदर लाल रंग का फूल, जो नेचुरल ब्यूटी का एक बेस्ट एक्साम्पल है।


