बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा का दौरा करेंगे। इस अवसर पर शहर के विकास भवन के सामने भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाएं तय समय-सीमा में उपलब्ध कराना और उनके शिकायतों का समाधान करना है। सुबह से दोपहर तक आम जनता से संवाद कार्यक्रम की पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। शिकायतकर्ता अपना पंजीकरण सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक अंचल बार में लगाए गए काउंटर पर कर सकते हैं। विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन के साथ अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। इस दौरान जनता अपने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं और विभागीय प्रक्रियाओं में आ रही कठिनाइयों को सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। अधिकारी मौके पर ही प्राथमिक जांच कर समाधान की दिशा में पहल करेंगे। दोपहर बाद समीक्षा बैठक दो पाली में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर के प्रेक्षागृह में राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों को जनता से प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण करना होगा और त्वरित समाधान के लिए रणनीति तैयार करनी होगी। उपमुख्यमंत्री का बयान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लोग विभाग की सेवाओं के लिए उत्सुक हैं और सरकार का प्रयास है कि भूमि विवाद उत्पन्न करने वाले तत्वों की पहचान कर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी सक्रियता के साथ जनता की समस्याओं को सुलझाने में लगे हुए हैं, ताकि मौके पर ही अधिक से अधिक मामलों का समाधान निकाला जा सके। सहरसा के बाद भागलपुर दौरा विजय कुमार सिन्हा ने यह भी बताया कि सहरसा के बाद 4 जनवरी को भागलपुर जिले में भी इसी तरह आम जनता की बात सुनी जाएगी। वहां प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समाधान की रणनीति बनाई जाएगी। जहां संभव होगा, वहां ऑन द स्पॉट समाधान भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपमुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि जनता के विश्वास को मजबूत किया जाए और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के दौरान सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याएं स्पष्ट रूप से रखें। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा का दौरा करेंगे। इस अवसर पर शहर के विकास भवन के सामने भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाएं तय समय-सीमा में उपलब्ध कराना और उनके शिकायतों का समाधान करना है। सुबह से दोपहर तक आम जनता से संवाद कार्यक्रम की पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। शिकायतकर्ता अपना पंजीकरण सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक अंचल बार में लगाए गए काउंटर पर कर सकते हैं। विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन के साथ अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। इस दौरान जनता अपने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं और विभागीय प्रक्रियाओं में आ रही कठिनाइयों को सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। अधिकारी मौके पर ही प्राथमिक जांच कर समाधान की दिशा में पहल करेंगे। दोपहर बाद समीक्षा बैठक दो पाली में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर के प्रेक्षागृह में राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों को जनता से प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण करना होगा और त्वरित समाधान के लिए रणनीति तैयार करनी होगी। उपमुख्यमंत्री का बयान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लोग विभाग की सेवाओं के लिए उत्सुक हैं और सरकार का प्रयास है कि भूमि विवाद उत्पन्न करने वाले तत्वों की पहचान कर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी सक्रियता के साथ जनता की समस्याओं को सुलझाने में लगे हुए हैं, ताकि मौके पर ही अधिक से अधिक मामलों का समाधान निकाला जा सके। सहरसा के बाद भागलपुर दौरा विजय कुमार सिन्हा ने यह भी बताया कि सहरसा के बाद 4 जनवरी को भागलपुर जिले में भी इसी तरह आम जनता की बात सुनी जाएगी। वहां प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समाधान की रणनीति बनाई जाएगी। जहां संभव होगा, वहां ऑन द स्पॉट समाधान भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपमुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि जनता के विश्वास को मजबूत किया जाए और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के दौरान सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याएं स्पष्ट रूप से रखें।


