नशे के अवैध कारोबार में शामिल दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार:अररिया से डिलीवरी देने पूर्णिया आई थी, 100 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा

नशे के अवैध कारोबार में शामिल दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार:अररिया से डिलीवरी देने पूर्णिया आई थी, 100 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा

पूर्णिया के सदर थाना पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबार में शामिल दो महिला धंधेबाजों को पकड़ा है। दोनों अररिया से डिलीवरी देने आई थी। पुलिस ने उनके पास से करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अररिया जिला निवासी शबनम और शाहिन प्रवीण के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है। टीओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से दो महिलाएं और दो पुरुष स्मैक की डिलीवरी देने पूर्णिया के शीशाबाड़ी इलाके में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही कार में सवार दोनों पुरुष मौके से फरार हो गए, जबकि दोनों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में फरार दोनों युवकों के नाम पुलिस को बताए हैं। महिलाओं ने यह भी बताया कि पूर्णिया में स्मैक किसे दी जानी थी, इसकी पूरी जानकारी फरार दोनों लोगों को ही थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच की जा रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा है। पूर्णिया के सदर थाना पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबार में शामिल दो महिला धंधेबाजों को पकड़ा है। दोनों अररिया से डिलीवरी देने आई थी। पुलिस ने उनके पास से करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अररिया जिला निवासी शबनम और शाहिन प्रवीण के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है। टीओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से दो महिलाएं और दो पुरुष स्मैक की डिलीवरी देने पूर्णिया के शीशाबाड़ी इलाके में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही कार में सवार दोनों पुरुष मौके से फरार हो गए, जबकि दोनों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में फरार दोनों युवकों के नाम पुलिस को बताए हैं। महिलाओं ने यह भी बताया कि पूर्णिया में स्मैक किसे दी जानी थी, इसकी पूरी जानकारी फरार दोनों लोगों को ही थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच की जा रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *