लाडली बहना के लिए अच्छी खबर, 2026 में बढ़ सकती है योजना की रकम, सीएम मोहन कर रहे तैयारी

लाडली बहना के लिए अच्छी खबर, 2026 में बढ़ सकती है योजना की रकम, सीएम मोहन कर रहे तैयारी

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए नया साल बेहद खुशियों से भरा होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, साल 2026 में लाडली बहनों को मिलने वाली राशि में सरकार बढ़ोतरी कर सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इसकी प्लानिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, सीएम मोहन ये तैयारी कर रहे हैं कि, साल 2026 में लाड़ली बहनों के खातों में बढ़ी हुई राशि डाली जाए। आपको बता दें कि, अभी प्रदेश सरकार द्वारा सूबे की करीब 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1500 रुपए महीना ट्रांसफर कर रहे हैं। जिसका बजट बढाकर 1750 रुपए कर महिलाओं के खातों में डालने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत 2026 के बजट में लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली रकम का बजट बढ़ाया जा सकता है।

सीएम कर चुके हैं 3 हजार तक राशि ले जाने का दावा

बता दें कि, सीएम कई बार इशारा दे चुके हैं कि, वे लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक ले जाएगी। गौरतलब है कि, 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना की शुरुआत हुई थी। जिसका पहला फॉर्म जंबूरी मैदान में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भरा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *