ममता बोलीं- मुझ पर तुष्टिकरण के आरोप, लेकिन मैं सेक्युलर:लोग गुरुद्वारे जाने पर चुप्पी साध लेते, ईद कार्यक्रम में सवाल उठाते हैं

ममता बोलीं- मुझ पर तुष्टिकरण के आरोप, लेकिन मैं सेक्युलर:लोग गुरुद्वारे जाने पर चुप्पी साध लेते, ईद कार्यक्रम में सवाल उठाते हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने ऊपर लगे तुष्टिकरण के आरोपों का जवाब दिया। ममता ने कोलकाता में कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं लेकिन मैं सेक्युलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। यही हमारी विचारधारा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाने वाले का नाम नहीं बताया लेकिन विपक्षी भाजपा अक्सर उन पर मुसलमानों को खुश करने का आरोप लगाती रही है। इस पर ममता ने कहा कि जब मैं गुरुद्वारे जाती हूं तो आप कुछ नहीं कहते, लेकिन जब मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो मेरी आलोचना करने लगते हैं। यह ठीक नहीं है। दरअसल ममता कोलकाता के न्यू टाउन में देवी दुर्गा को समर्पित एक सांस्कृतिक परिसर, दुर्गा आंगन के शिलान्यास समारोह में बोल रही थीं। ममता का संबोधन, 2 बड़ी बातें… पश्चिम बंगाल में धर्म को लेकर अभी चर्चा क्यों…. बांग्लादेश हिंसा की आंच बंगाल पहुंची
बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल में भी प्रदर्शन हुआ। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने 100 करोड़ हिंदुओं का हवाला देते कहा कि बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने जैसे ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान को सबक सिखाया था। इसे लेकर बंगाल सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने नफरत और कट्टरता को अपनी पहचान बना लिया है। —————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *