विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबले सोमवार को अलग-अलग 6 वेन्यू पर खेले जा रहे हैं। इनमें अहमदाबाद, राजकोट, सौराष्ट्र, जयपुर, अलूर, बेंगलुरु और रांची शामिल हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस राउंड में नहीं खेल रहे हैं। जयपुर में पंजाब ने उत्तराखंड को 270 रन का टारगेट दिया है। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। सलिल अरोरा ने 65 रनों की पारी खेली। वहीं, मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 38.1 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट कर दिया। शम्स मुलानी ने 5 और कप्तान शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके। कप्तान अमनदीप खरे ने 63 रनों की पारी खेली। इधर, राजकोट में उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ 45.4 ओवर में 4 विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। घ्रुव जुरेल शतक बनाकर खेल रहे हैं। रिंकू सिंह 62 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 120 गेंद पर 131 रन की साझेदारी की। अन्य मैचों से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
विजय हजारे ट्रॉफी:यूपी से जुरेल का शतक, रिंकू फिफ्टी बनाकर आउट; पंजाब ने उत्तराखंड को 270 रन का टारगेट दिया


