‘सलमान बैड बॉय और शाहरुख जेंटलमैन हैं’:एक्टर अरशद वारसी ने दोनों सुपरस्टार्स के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया

‘सलमान बैड बॉय और शाहरुख जेंटलमैन हैं’:एक्टर अरशद वारसी ने दोनों सुपरस्टार्स के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया

एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किए हैं। अरशद वारसी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म कुछ मीठा हो जाए (2005) में काम किया था। अब वह शाहरुख के साथ फिल्म किंग (2026) में भी नजर आएंगे। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि शाहरुख अपने काम को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। उनके अंदर थिएटर वाला पुराना अंदाज है। उन्हें अपने सारे डायलॉग याद रहते हैं। वह बहुत विनम्र और सपोर्टिंग एक्टर हैं। अरशद ने कहा कि उन्होंने कभी शाहरुख को ऊंची आवाज में बात करते नहीं देखा। अरशद ने यह भी कहा कि शाहरुख के बच्चे सुहाना और आर्यन भी बहुत अच्छे संस्कारों वाले हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें फिल्म किंग ऑफर हुई, तो उन्होंने एक सेकंड में हां कह दी। अरशद के मुताबिक शाहरुख खुद कह चुके हैं कि वह आखिरी सुपरस्टार हैं और वह इस बात से सहमत हैं। सलमान खान को लेकर अरशद ने कहा कि उनकी छवि एक बैड बॉय की है। उन्होंने बताया कि सलमान एक हैंडसम और बैड बॉय टाइप इंसान लगते हैं। वहीं शाहरुख एक जेंटलमैन हैं और ज्यादा सुलझे हुए हैं। अरशद ने कहा कि दोनों में कोई बुराई नहीं है। सलमान प्राइवेट लाइफ में बिल्कुल अलग इंसान हैं। घर पर वह खूब मजाक करते हैं और मस्ती करते हैं। अरशद ने कहा कि सलमान का पूरा परिवार बहुत मजाकिया है और जिंदगी को मजे से जीने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *