होडल के गांव बंचारी में नाबालिग के साथ मारपीट मामला:SC-ST आयोग के उपाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर पहुंचे बीके , राहुल गांधी के सामने रखेंगे बात

होडल के गांव बंचारी में नाबालिग के साथ मारपीट मामला:SC-ST आयोग के उपाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर पहुंचे बीके , राहुल गांधी के सामने रखेंगे बात

पलवल जिला की होडल विधानसभा के गांव बंचारी में एक 12 साल के नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमार वेरका और ऑल इंडिया कांग्रेस एससी सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुधीर चौधरी फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मारपीट का शिकार हुए 12 साल के नाबालिग बच्चे से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात कर संसद में मामले को रखने की बात कही है। क्या है पूरा मामला 10 दिसंबर को जिला पलवल की होडल विधानसभा के गांव बंचारी में एक 12 साल के बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। बच्चे की मॉ ने होडल पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बेटा शादियों में लाईट-उठाने का काम करता है। 10 दिसंबर की रात को शादी में से काम खत्म करके उसका बेटा अपने साथियों के साथ घर वापस लौट रहा था। गांव के रास्ते में कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने उनके बच्चे को आवाज देकर बुलाया ,लेकिन बच्चा नही रूका तो शराब पी रहे लोगों ने उसके पीछे गाड़ी लगा दी। उनका बच्चा डरकर पास के ही एक घर में घुस गया। आरोप है कि घर के मालिक बृजेश ने बच्चे को पकड़ लिया। जिसके बाद बच्चे ने जब अपने पिता का नाम बताया तो बच्चे के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि बच्चे को बिजली का करंट लगाया गया जिससे बच्चे की हालात बिगड़ गई। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि उसके गुप्तांग में पाइप भी डाला गया। जिसके बाद से बच्चे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजनों का कहना है कि होडल पुलिस ने शिकायत पर इसमें मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे मामला बीके अस्पताल में दाखिल बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे भारत सरकार के पूर्व एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमार वेरका और ऑल इंडिया कांग्रेस एससी सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुधीर चौधरी ने कहा कि वो इस मामले को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मामले को लोकसभा और राज्यसभा में उठाया जाएगा। जिस तरह से बच्चे के साथ मारपीट कर बिजली का करंट लगाया गया है यह हैवानियत की सभी हदें पार करने वाला है। होडल पुलिस कर रही है मामले की जांच होडल की मुंडकटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना इंचार्ज तेजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *