गयाजी में बर्फीली पछुआ से कनकनी बढ़ गई है। बढ़ती ठंड की वजह से लोग घरों में दुबक गए हैं। जरूरी कामकाज पर ही लोग बाहर आ रहे हैं। सोमवार यानी आज कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। सुबह 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह-सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया रहा। तीन दिनों से नदारद धूप, आसमान में बादल ने मिलकर लोगों का जनजीवन को बेहाल कर दिया है। फिलहाल गयाजी के लोग अलाव, गर्म कपड़े और धूप की आस में दिन काट रहे हैं। सामान्य से 7 डिग्री नीचे गया अधिकतम तापमान गयाजी में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे 17.7 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तरी-पश्चिमी दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है। यही वजह है कि ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। हालांकि, शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी रविवार को दर्ज की गई। शनिवार को 4 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था अधिकतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ, लेकिन राहत न के बराबर रही। शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पिछले चार सालों में सबसे कम रहा। बेशुमार ठंड का सिलसिला शनिवार से ही बना हुआ है। शनिवार रात करीब 10.30 बजे से ही हल्का कुहासा छा गया था। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। आसमान में धुंध और बादलों की मौजूदगी ने धूप को कमजोर कर दिया। कनकनी की वजह से घर में भी लोग असहज महसूस कर रहे हैं। अगले दो दिनों तक ठंड का कहर रहेगा जारी मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक सोमवार को भी कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। देर रात से सुबह तक हल्का कोहरा छा सकता है। सर्द पछुआ और कनकनी का असर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को पर्वतीय इलाकों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 30 या 31 दिसंबर से हवा की दिशा बदल सकती है। तब धूप बेहतर निकलेगी और दिन में ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, इसके दो-तीन दिन बाद फिर ठंड के तेवर तेज होने के आसार हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। 5वीं तक की कक्षाएं 31 तक बंद ठंड को लेकर जिले की 5वीं तक की कक्षाएं 31 तक बंद कर दी गईं है। वहीं इस कड़ाके की ठंड में भी पांचवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाएं बंद नहीं की गई हैं। जानकारी हो कि डीएम शशांक शुभंकर की ओर से 25 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार 28 दिसंबर तक पांचवीं तक की कक्षाओं को बंद किया गया था। इसे अब 31 तक कर दिया गया है। गयाजी में बर्फीली पछुआ से कनकनी बढ़ गई है। बढ़ती ठंड की वजह से लोग घरों में दुबक गए हैं। जरूरी कामकाज पर ही लोग बाहर आ रहे हैं। सोमवार यानी आज कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। सुबह 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह-सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया रहा। तीन दिनों से नदारद धूप, आसमान में बादल ने मिलकर लोगों का जनजीवन को बेहाल कर दिया है। फिलहाल गयाजी के लोग अलाव, गर्म कपड़े और धूप की आस में दिन काट रहे हैं। सामान्य से 7 डिग्री नीचे गया अधिकतम तापमान गयाजी में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे 17.7 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तरी-पश्चिमी दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है। यही वजह है कि ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। हालांकि, शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी रविवार को दर्ज की गई। शनिवार को 4 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था अधिकतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ, लेकिन राहत न के बराबर रही। शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पिछले चार सालों में सबसे कम रहा। बेशुमार ठंड का सिलसिला शनिवार से ही बना हुआ है। शनिवार रात करीब 10.30 बजे से ही हल्का कुहासा छा गया था। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। आसमान में धुंध और बादलों की मौजूदगी ने धूप को कमजोर कर दिया। कनकनी की वजह से घर में भी लोग असहज महसूस कर रहे हैं। अगले दो दिनों तक ठंड का कहर रहेगा जारी मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक सोमवार को भी कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। देर रात से सुबह तक हल्का कोहरा छा सकता है। सर्द पछुआ और कनकनी का असर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को पर्वतीय इलाकों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 30 या 31 दिसंबर से हवा की दिशा बदल सकती है। तब धूप बेहतर निकलेगी और दिन में ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, इसके दो-तीन दिन बाद फिर ठंड के तेवर तेज होने के आसार हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। 5वीं तक की कक्षाएं 31 तक बंद ठंड को लेकर जिले की 5वीं तक की कक्षाएं 31 तक बंद कर दी गईं है। वहीं इस कड़ाके की ठंड में भी पांचवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाएं बंद नहीं की गई हैं। जानकारी हो कि डीएम शशांक शुभंकर की ओर से 25 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार 28 दिसंबर तक पांचवीं तक की कक्षाओं को बंद किया गया था। इसे अब 31 तक कर दिया गया है।


