देश की राजनीति एक बयान को लेकर गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने RSS लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद बवाल मच गया है। कई कांग्रेसी नेता भी दिग्विजय सिंह के बयान का विरोध कर रहे हैं। इस बयान से खूब हंगामा हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस के तीन बड़े नेता दिग्विजय सिंह, कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है? तीनों नेता मध्य प्रदेश से आते हैं।
कितने पढ़ें-लिखे हैं Digvijaya Singh?
दिग्विजय सिंह का जन्म 28 फरवरी 1947 को इंदौर में हुआ था। उस वक्त देश में ब्रिटिश शाशन चल रहा था। दिग्विजय सिंह शाही परिवार से आते हैं। उनके पिता बलभद्र सिंह राघोगढ़, जो उस समय ग्वालियर राज्य के अंतर्गत आता था, के राजा थे। साथ ही राजनीति में उनका बढ़िया रसूख था। उनकी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई इंदौर से ही हुई। उसके बाद उन्होंने इंदौर के ‘Daly College’ में एडमिशन ले लिया। उसके बाद उन्होंने इंजीनिरिंग की पढ़ाई की। इंदौर के ही ‘SGSITS’ कॉलेजे से उन्होंने इंजीनिरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने मैकेनिकल स्ट्रीम में अपनी इंजीनिरिंग पूरी की।
कितने पढ़ें-लिखे हैं Kamal Nath?
कमल नाथ कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनके पढ़ाई-लिखे की बात करें तो उन्होंने दून स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज में एडमिशन ले लिया। जहां से उन्होंने कॉमर्स में डिग्री हासिल की। कमल नाथ कांग्रेस की सरकार में कई अहम मंत्रालयों के मंत्री रह चुके हैं। उन्हें एमपी का मुख्यमंत्री बनने का भी मौका मिला था।
कितने पढ़ें-लिखे हैं Jyotiraditya Scindia?
पहले कई सालों तक कांग्रेस और बीजेपी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की एजुकेशन क्वालिफिकेशन काफी बढ़िया है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई-लिखाई पहले मुंबई और फिर दून स्कूल,देहरादून से की है। उसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से अपनी आगे की पढ़ाईपूरी की। उसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी,अमेरिका से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन और फिर स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया।


