तेज रफ्तार कार पनी से भरे गड्ढे में गिरी:नागरनौसा-खुसरूपुर रोड पर हादसा, ग्रामीणों ने 5 लोगों को बचाया

तेज रफ्तार कार पनी से भरे गड्ढे में गिरी:नागरनौसा-खुसरूपुर रोड पर हादसा, ग्रामीणों ने 5 लोगों को बचाया

पटना के खुसरूपुर में सोमवार की सुबह करीब 5 बजे नागरनौसा-खुसरूपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे , जिन्हें ग्रामीणों के मदद से बचा लिया गया। कार बेकाबू होने से हुई घटना प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति काफी तेज थी। चालक ने छोटा हसनपुर संगत के सामने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कीचड़ में फंसी कार स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार सभी पांच यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कार पूरी तरह से पानी और कीचड़ में फंसी हुई है और समाचार लिखे जाने तक वह गड्ढे में ही मौजूद थी। पुलिस को दी गई सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। क्रेन की मदद से वाहन को गवरा से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों और सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर करती है। पटना के खुसरूपुर में सोमवार की सुबह करीब 5 बजे नागरनौसा-खुसरूपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे , जिन्हें ग्रामीणों के मदद से बचा लिया गया। कार बेकाबू होने से हुई घटना प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति काफी तेज थी। चालक ने छोटा हसनपुर संगत के सामने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कीचड़ में फंसी कार स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार सभी पांच यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कार पूरी तरह से पानी और कीचड़ में फंसी हुई है और समाचार लिखे जाने तक वह गड्ढे में ही मौजूद थी। पुलिस को दी गई सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। क्रेन की मदद से वाहन को गवरा से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों और सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर करती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *