वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने नव वर्ष पर वाराणसी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए डायवर्जन प्लान जारी किया है। 29 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक यह डायवर्जन प्लान जारी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाहनों को घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं पड़ाव-सूजाबाद चौकी से किसी भी प्रकार के चार पहिया और थ्री व्हीलर्स को वाराणसी राजघाट पुल पर नहीं जाने दिया जाएगा। यह डायवर्जन इन दिनों में भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार लगाया जाएगा। बाहर से वाराणसी में नए साल का जश्न मनाने आने वालों के लिए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 7839856994 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर काल कर समस्या का समाधान और पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी ले सकता है। लाखों का उमड़ा है सैलाब इस संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया – वाराणसी में नए साल पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु अभी से काशी नगरी पहुंच चुके हैं। ऐसे में मंदिर क्षेत्र और घाट की तरफ वाहनों के जाने से औ जाम लग रहा है और सुगम यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में 5 जनवरी तक एक बड़ा डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। ताकि आम जनमानस और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन भी जारी की गई है। बंद रहेगा राजघाट पुल पर चार पहिया और दो थ्री व्हीलर एडीसीपी ने बताया इस अवधि में राजघाट पुल के पा सबने नमो घाट पर अत्यधिक भीड़ का दबाव रहेगा। ऐसे में राजघाट पुल पर पड़ाव चौराहे से किसी भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन, मालवाहकों को आने नहीं दिया जाएगा। सभी को रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का वाहन यदि पुल पर आया तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह डायवर्जन उस समय लागू होगा जब पल और नमो घाट पर भीड़ का अत्यधिक दबाव होगा। जानिए वाराणसी का नव वर्ष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान – संस्कृत विश्वविद्यालय, लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज तथा गोलगड्डा तक किसी भी प्रकार के चार पहिया बड़े वाहन (आर्मेनिया, टेम्पो ट्रेवलर) आदि का संचालन बन्द रहेगा। ब्रॉडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा, सोनारपुरा तथा गोदौलिया की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया बड़े वाहन (आर्मेनिया, टेम्पो ट्रेवलर) आदि का संचालन बन्द रहेगा। भीड़ की दशा में आवश्यकतानुसार काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ डायवर्जन प्लान 1. संस्कृत विश्वविद्यालय गेट से लहुराबीर की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़मंडी / तेलियाबाग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 2. गोलगड्डा से किसी भी प्रकार के वाहन को विशेश्वरगंज की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को राजघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 3. विशेश्वरगंज से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 4. भेलूपुर से सोनारपुरा की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 5. ब्रॉडवे से अग्रवाल तिराहा की तरफ किसी भी वाहन को नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भीड की दशा में आवश्यकतानुसार अस्सी/रविदास घाट हेतु डायवर्जन प्लान 1. बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविदास गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 2. नगवा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास घाट / अस्सी घाट की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ट्रामा सेन्टर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 3. पद्मश्री चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ की दशा में आवश्यकतानुसार नमो घाट हेतु डायवर्जन प्लान 1. सूजाबाद (पड़ाव) से किसी भी प्रकार के चार पहिया/तीन पहिया वाहन राजघाट की तरफ नही आने दिया जाएगा। इन वाहनों को पड़ाव/रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 2. गोलगड्डा तिराहा से नमो घाट की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ मण्डी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल । हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।


